नई दिल्ली: Xiaomi 17T को भारतीय मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. ऑफर्स और कीमत जानने से पहले फोन की कुछ खासियों पर नजर डाल लेते हैं. इस फोन में Leica-ब्रांडेड 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 अल्ट्रा डिस्प्ले मौजूद है. इसके साथ ही 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है. फोन में 6.59 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले भी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है.
इसके अलावा 67W हाइपरचार्ज सपोर्ट और एआई-पावर्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए हैं. यह हैंडसेट दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है. इसके साथ ही लॉन्च ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. इस फोन की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है, जिसे शुरुआत में 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. बता दें कि इस फोन अमेजन, Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और पूरे भारत में Xiaomi के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है. यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट कलर ऑप्शन में आता है.
Xiaomi 17T की कीमत 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है. फुल-स्वाइप और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 5,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद फोन की कीमत क्रमश: 54,999 रुपये और 59,999 रुपये हो जाएगी.
अमेजन से इस फोन को खरीदने पर 44,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा. वहीं, एक कॉम्प्लिमेंट्री एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम भी मिलेगा, जो एक साल तक इनवॉइस वैल्यू का 60 प्रतिशत तक वापस मिलने की गारंटी देता है.