Xiaomi 14 Ultra Launch: Xiaomi 14 Ultra को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन सीरीज के बाकी दो फोन्स यानी Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro का हाई-एंड मॉडल है. इस सीरीज को ग्लोबली 25 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किया जाएगा. Xiaomi 14 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही नया HyperOS यूजर इंटरफेस दिया गया है. इसमें तीन रैम और स्टोरेज मॉडल दिए गए हैं.
Xiaomi 14 Ultra की कीमत: इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया गया है. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6499 यानी करीब 74,800 रुपये है. वहीं, 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 69499 यानी करीब 80,600 रुपये है. वहीं, 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7799 यानी करीब 89,800 रुपये है. इसका एक टाइटेनियम स्पेशल एडिशन है जिसकी कीमत CNY 8799 यानी करीब 1,01,300 रुपये है. यह 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज के साथ आता है.
Xiaomi 14 Ultra के फीचर्स:
इसमें 6.73 इंच का LTPO AMOLED माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3200 x 1440 पिक्सल है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है. यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी गई है. यह फोन एंड्रॉइड 14 के साथ आता है. फोन में 5300mAh की बैटरी दी गई है जो 90W, 80W वयरलेस और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
Xiaomi 14 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी गई है. इसमें 1 इंच 50 मेगापिक्सल का Sony LYT900 प्राइमरी सेंसर है. दो 50 मेगापिक्सल Sony IMX858 सेंसर्स हैं जिसमें से एक में 3.2x ऑप्टिकल और दूसरा 5x ऑप्टिकल जूम क्षमता दी गई है. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है. फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, WiFi, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गाय है. इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है जो इसे डस्ट और स्पलैश रेस्सिटेंट बनाती है. इसका टाइटेनियम स्पेशल एडिशन वेरिएंट टू-वे सैटेलाइन कम्यूनिकेशन सपोर्ट के साथ आता है.