menu-icon
India Daily

भारत में लॉन्च हुए Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इनकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है. यहां हम आपको इनकी कीमत से लेकर फीचर्स तक सभी की डिटेल्स दे रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
भारत में लॉन्च हुए Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G, जानें कीमत और फीचर्स
Courtesy: Vivo

नई दिल्ली: Vivo Y21 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को देश में नए Vivo Y11 5G के साथ पेश किया गया है. दोनों फोन्स को भारत में कंपनी की वेबसाइट और दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए उपलब्ध कराया गया है. Vivo Y21 5G तीन रैमऔर स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराए गए हैं. वहीं, Vivo Y11 5G दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध हैं. इसके साथ ही 6500mAh की बैटरी दी गई है.

Vivo Y21 5G की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है. वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  20,999 रुपये है. इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है. कुछ कार्ड्स के साथ 1,500 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है. वहीं, Vivo Y11 5G की कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. कुछ कार्ड्स के साथ 1,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है. 

कहां से खरीदें फोन:

Y सीरीज के ये दोनों फोन्स फ्लिपकार्ट और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराए गए हैं. Vivo Y21 5G शैम्पेन गोल्ड और मिडनाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. वहीं, Vivo Y11 5G मिडनाइट ब्लू और सनराइज गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा. 

Vivo Y21 5G, Vivo Y11 5G के स्पेसिफिकेशन्स:

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G ड्यूल सिम पर काम करते हैं. ये फोन्स OriginOS 6 पर चलते हैं, जो एंड्रॉइड 16 पर आधारित है. इनमें 6.74 इंच एचडी प्लस एलसीडी टचस्क्रीन हैं, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसके साथ ही 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है. 

प्रोसेसर और बैटरी:

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट लगा है. Y21 5G में 8 जीबी तक रैम दी गई है. वहीं, Y11 5G में 4 जीबी तक रैम दी गई है. दोनों फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है. दोनों फोन्स में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो क्रमशः 44W और 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा है. इनमें ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इनमें QVGA सेकेंडरी शूटर लगे हैं. Vivo Y21 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है. वहीं, Y11 5G में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है. इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C पोर्ट और GPS का सपोर्ट है. इन हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिए गए हैं.ो