menu-icon
India Daily

Oakter 65W GaN Charger Review: फास्ट चार्जिंग-कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ क्या यह है पैसा वसूल? पढ़ें फुल रिव्यू

Oakter 65W GaN Charger Review: अगर आप अपने लिए एक अच्छा चार्जर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको Oakter 65W GaN Charger के बारे में बता रहे हैं. यहां पढ़ें इसका फुल रिव्यू…

Shilpa Shrivastava
Oakter 65W GaN Charger Review: फास्ट चार्जिंग-कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ क्या यह है पैसा वसूल? पढ़ें फुल रिव्यू
Courtesy: India Daily

Oakter 65W GaN Charger Review: डिवाइसेज भले ही हमारे पास बहुत सारे हों, लेकिन अगर उनका चार्जर अच्छा न हो, तो दिक्कत महसूस होना लाजमी है. चाहें फोन हो या लैपटॉप, हर दिन पावर एडप्टर का इस्तेमाल किया ही जाता है. हालांकि, कई बार आपके मौजूदा डिवाइस का चार्जर खराब होने लगता है, ऐसे में आपको एक नए ऑप्शन की जरूरत होती है. ऐसे में एक एक बड़ा सवाल यह आता है कि आखिर चार्जर किस ब्रांड का और कितनी क्षमता का खरीदा जाए. साथ ही एक अहम सवाल यह भी होता है कि क्या चार्जर ओरिजिनल ब्रांड लेना चाहिए या किसी थर्ड-पार्टी का विकल्प भी सही रहेगा. 

इस सवाल के जवाब के लिए हम आपको आज एक ऐसे चार्जर के बारे में बता रहे हैं, जिसे हम कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं, Oakter 65W GaN… यह एक स्वदेशी भारतीय ब्रांड का चार्जर है. यह पुराने जमाने के सिलिकॉन के बजाय गैलियम नाइट्राइड (GaN) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है. इससे चार्जर छोटा, फास्ट और हीट को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने वाला बन जाता है. हमें ये चार्जर कैसा लगा और आपके लिए क्या यह एक अच्छा विकल्प रहेगा या नहीं, ये जानने से पहले इसके कुछ मुख्य फीचर्स पर नजर डाल लेते हैं. 

Oakter 65W GaN चार्जर:

फास्ट चार्जिंग के लिए इस चार्जर में USB Power Delivery (PD) का सपोर्ट मौजूद है. यह आपके फोन, लैपटॉप दोनों के साथ काम करता है. इसमें 3-पिन दी गई है. चार्जर के ओवरहीट करने की परेशानी इसमें नहीं मिलेगी, क्योंकि शॉट-सर्किट, वोल्टेज ऊपर-नीचे होने या ओवरहीट होने के लिए इसके अंदर ही सुरक्षा उपाय दिए गए हैं.  यह 1.5 मीटर की USB-C से USB-C केबल के साथ आता है. यह काफी लंबी है, जिससे आपके सॉकेट के पास बैठने की जरूरत नहीं होगी. इसकी कीमत 1,399 रुपये है. 

कैसा है डिजाइन?

इसका डिजाइन काफी क्लीन और नॉर्मल है. यह व्हाइट कलर का है और इस कलर के साथ एक ही दिक्कत कॉमन होती है, कि यह गंदी जल्दी हो जाता है. हालांकि, इतने दिन इस्तेमाल करने के बाद भी यह गंदा नहीं हुआ. अगर यह गंदा हो भी जाता है तो आप इसे किसी कपड़े से आसानी से साफ कर सकते हैं. 

क्या हर रोज इस्तेमाल के लिए यह सही रहेगा?

बता दें कि यह चार्जर फास्ट चार्जिंग का वादा करता है. यह चार्जर मार्केट में मौजूद बाकी चार्जर्स से तेज नहीं है, लेकिन आप इससे अपना फोन और लैपटॉप हर रोज चार्ज कर सकते हैं. हमने इस चार्ज से अपना Lenovo ideaPad चार्ज किया और इसे 0% से 100% तक होने में करीब 3 से साढ़े 3 घंटे का समय लगा. वहीं, iPhone 15 को चार्ज होने में करीब 50 मिनट का समय लगा. इस चार्जर की चार्जिंग स्पीड बहुत ज्यादा नहीं कह सकते हैं, लेकिन यह आम इस्तेमाल के लिए सही रहेगा. 

क्या चार्जर ओवरहीट होता है?

चार्जर्स में ओवरहीटिंग की समस्या आज के समय में आम हो गई है. कई बार यह दिक्कत आपके साथ भी आई होगी. इसे हमने कुछ दिन इस्तेमाल किया, लेकिन हीटिंग जैसी दिक्कत इस चार्जर के साथ नहीं आई. यह यूसेज के दौरान नॉर्मल टेम्प्रेचर पर ही रहा. 

क्या आपको Oakter 65W GaN चार्जर खरीदना चाहिए?

जितने दिन हमने इसे इस्तेमाल किया, Oakter 65W GaN चार्जर की परफॉर्मेंस हमें पसंद आई. अगर आप एक अच्छा, कॉम्पैक्ट चार्जर खरीदना चाहते हैं, जो सुरक्षा भी दे, तो आपके लिए यह परफेक्ट रहेगा. यह फास्ट चार्जिंग की सुविधा देता है और हीटिंग की समस्या भी नहीं आती है. केबल भी लंबी मिलती है, जिससे इसका इस्तेमाल भी काफी आसान हो जाता है. अगर इसमें दो पोर्ट होते तो शायद और भी बेहतर होता, लेकिन आम इस्तेमाल के लिए यह एक परफेक्ट विकल्प रहेगा.