menu-icon
India Daily

छोटे कमरों के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉम्पैक्ट एयर कंडीशनर, फटाफट देखें ऑप्शन्स

अगर आप अपने घर के लिए इस बार स्टूडियो एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं, जो छोटे कमरों के लिए सही रहेंगे.

Shilpa Shrivastava
छोटे कमरों के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉम्पैक्ट एयर कंडीशनर, फटाफट देखें ऑप्शन्स
Courtesy: Oatker

नई दिल्ली: जैसे-जैसे शहरी घर छोटे होते जा रहे हैं और बिजली की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ग्राहक ज्यादा से ज्यादा ऐसे एयर कंडीशनिंग समाधानों की तलाश में हैं जो कॉम्पैक्ट और एनर्जी-एफिशिएंट हों. ट्रेडिशनल स्प्लिट या विंडो AC अक्सर भारी-भरकम और महंगे होते हैं. इन्हें इंस्टॉल करना भी एक मुश्किल प्रोसेस होता है. विंडो के हिसाब से खिड़की का होना जरूरी होता है, अगर ऐसा नहीं होता तो मुश्किल हो जाती है. 

आज कई ब्रांड ऐसे कॉम्पैक्ट या कम क्षमता वाले AC पेश कर रहे हैं जिन्हें स्टूडियो अपार्टमेंट, छोटे कमरों और किराए की जगहों के लिए डिजाइन किया गया है. यहां हम आपको भारतीय मार्केट में उपलब्ध कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं.

1. Oakter Studio AC 5000:

यह खास तौर पर छोटे शहरी घरों के लिए डिजाइन किया गया है. Oakter Studio AC 5000 एक 0.5 टन का विंडो AC है, जिसे 75 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए बनाया गया है. यह प्रोडक्ट किफायती, पोर्टेबिलिटी और एनर्जी-एफिशिएंसी पर जोर देता है, जो इसे छात्रों, किराएदारों और छोटे ऑफिस की जगहों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है. यह लगभग 450W की कम बिजली खपत करता है. यह कूलर की तुलना में ज्यादा बेहतर कूलिंग देता है, जबकि सामान्य AC की तुलना में कम बिजली खर्च करता है.

2. Blue Star WFD309L 0.8 Ton 3 Star Window AC:

Blue Star भारत में भरोसेमंद कूलिंग सॉल्यूशन्स के लिए लंबे समय से जाना जाता है. यह कॉम्पैक्ट 0.8 टन का विंडो AC छोटे कमरों के लिए डिजाइन किया गया है. इसके साथ ही टर्बो कूलिंग तथा एफिशियंट रोटरी कंप्रेसर जैसी सुविधाओं के साथ बेहतरीन कूलिंग देता है. यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है. 

3. Voltas 103 DZS 0.8 Ton Window AC:

यह कॉम्पैक्ट विंडो AC है, जो भारतीय मौसम की स्थितियों में अपनी मजबूती और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. बेहद गर्म मौसम के लिए हाई-एंबिएंट कूलिंग की सुविधा मिलती है. वहीं, एनर्जी-एफिशिएंट डिजाइन भी दिया गया है. इसमें टर्बो कूलिंग मोड के साथ धूल और बैक्टीरिया-रोधी फिल्टर भी मौजूद है. 

4. LG RW-Q12WUZA Window AC:

LG कई ऐसे कॉम्पैक्ट विंडो AC मॉडल पेश करता है जो बेहतरीन परफर्मेंस के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का भी मेल हैं. यह बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी के लिए इन्वर्टर टेक्नोलॉजी साइलेंट ऑपरेशन के साथ आता है. यह स्मार्ट कूलिंग मोड के साथ आता है. LG का विंडो AC लाइनअप इसकी बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए काफी सराहा जाता है.

5. Lloyd GLW12B32WAGW Window AC:

Lloyd का यह विंडो AC,छोटे से मीडियम साइज के कमरों के लिए सही रहेगा. यह एनर्जी-एफिशिएंट कंप्रेसर और LED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है. साथ ही इसमें डस्ट  फिल्टरेशन भी मौजूद है. इसके अलावा तेज कूलिंग के लिए डिजाइन किया गया है.