menu-icon
India Daily

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, बिना सेल के भी सस्ते में खरीदें महंगे प्रोडक्ट!

आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. स्मार्टफोन, कपड़े, जूते, घड़ी और घर का सामान खरीदने के लिए लोग Amazon और Flipkart जैसी वेबसाइट्स का इस्तेमाल करते हैं.

Shilpa Shrivastava
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, बिना सेल के भी सस्ते में खरीदें महंगे प्रोडक्ट!
Courtesy: ChatGPT

नई दिल्ली: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. स्मार्टफोन, कपड़े, जूते, घड़ी और घर का सामान खरीदने के लिए लोग Amazon और Flipkart जैसी वेबसाइट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि एक ही प्रोडक्ट की कीमत अलग-अलग समय पर बदल जाती है? कई बार सुबह जो सामान 2,000 रुपये में दिखता है, शाम को उसकी कीमत 2,300 रुपये हो जाती है. इतना ही नहीं, एक ही प्रोडक्ट की कीमत अलग-अलग यूजर्स को अलग भी दिखाई दे सकती है.

दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर कीमतें कई वजहों से बदलती रहती हैं. इसमें डिमांड, उपलब्ध स्टॉक, ऑफर और दूसरे कारोबारी फैक्टर शामिल होते हैं. हालांकि, कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप बेहतर डील खोज सकते हैं और अपने पैसे बचा सकते हैं.

1. सामान खरीदने की जल्दबाजी न करें, कार्ट में छोड़ दें: 

अगर आपको कोई प्रोडक्ट पसंद आ गया है और उसे तुरंत खरीदना जरूरी नहीं है, तो सीधे Buy Now करने के बजाय उसे Add to Cart या Wishlist में डाल दें. इसके बाद कुछ समय इंतजार करें. कई बार ई-कॉमर्स वेबसाइट्स कार्ट में छोड़े गए सामान पर डिस्काउंट कूपन या खरीदारी से जुड़े ऑफर भेजती हैं. हालांकि, यह ट्रिक हर वेबसाइट पर काम करे, इसकी गारंटी नहीं है.

2. Incognito Mode में भी चेक करें प्रोडक्ट की कीमत:

कई लोग एक ही प्रोडक्ट को बार-बार सर्च करते हैं. ऐसे में ब्राउजर कुकीज और सर्च हिस्ट्री के आधार पर वेबसाइट आपकी गतिविधियों को पहचान सकती है. इसलिए महंगा सामान खरीदने से पहले ब्राउजर के Incognito Mode में भी उसकी कीमत चेक करें. इससे आपको प्राइवेट ब्राउजिंग में दिखाई देने वाली कीमत की तुलना करने का मौका मिलेगा. हालांकि, Incognito Mode से हमेशा सस्ता दाम मिलेगा, ऐसा जरूरी नहीं है.

3. दूसरे मोबाइल से भी चेक करें कीमत:

कई बार एक ही सामान की कीमत अलग-अलग प्लेटफॉर्म या डिवाइस पर अलग दिखाई दे सकती है. इसलिए खरीदारी करने से पहले घर के किसी दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर पर भी प्रोडक्ट का रेट चेक करें. साथ ही Amazon और Flipkart जैसी अलग-अलग वेबसाइट्स पर कीमत की तुलना जरूर करें.

4. Price Tracker टूल्स की लें मदद:

ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि कई बार भारी डिस्काउंट दिखाकर ग्राहकों को आकर्षित किया जाता है. लेकिन वास्तव में प्रोडक्ट की कीमत पहले भी इतनी ही हो सकती है. इससे बचने के लिए BuyHatke और Keepa जैसे Price Tracker टूल्स इस्तेमाल कर सकते हैं. इनकी मदद से कई प्रोडक्ट्स की पुरानी कीमतों का रिकॉर्ड देखा जा सकता है. कुछ टूल्स में Price Drop Alert की सुविधा भी मिलती है, जिससे कीमत कम होने पर आपको सूचना मिल सकती है.

5. पेमेंट करने से पहले बैंक ऑफर्स जरूर देखें:

ऑनलाइन शॉपिंग में पैसे बचाने का एक अच्छा तरीका बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करना है. कई बार क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 500 से 1,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा कुछ वेबसाइट्स पर UPI डिस्काउंट और अतिरिक्त कूपन भी उपलब्ध होते हैं. इसलिए पेमेंट करने से पहले Checkout Page पर सभी ऑफर्स और शर्तों को ध्यान से पढ़ें.