menu-icon
India Daily

Microsoft की सर्विस 13 घंटे से ठप, जानें कंपनी को हर घंटे कितना हो रहा नुकसान?

पिछले कई घंटों से या यूं कहें कि 12 घंटों से ज्यादा से माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज ठप पड़ी हैं. इस तकनीकी खराबी के चलते दुनियाभर के यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Shilpa Shrivastava
Microsoft की सर्विस 13 घंटे से ठप, जानें कंपनी को हर घंटे कितना हो रहा नुकसान?
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: पिछले कई घंटों से या यूं कहें कि 12 घंटों से ज्यादा से माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज ठप पड़ी हैं. इस तकनीकी खराबी के चलते दुनियाभर के यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस आउटेज के चलते माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक और टीम्स जैसी लोकप्रिय सर्विस प्रभावित हुई हैं. कई यूजर्स इस परेशानी के चलते अपना ईमेल तक खोल नहीं पा रहे हैं. वहीं, कई मीटिंग्स और जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह समस्या 12 नवंबर से शुरू हुई थी और अब करीब 13 घंटे बाद भी यह ज्यों की त्यों बनी हुई है. कंपनी सर्विसेज को बहाल करने की पूरी कोशिश कर रही है. आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, इसका असर करीब 74 देशों में देखा गया.

40 लाख बिजनेस पर पड़ा असर:

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज पर दुनियाभर की कंपनियां अपने रोजाना के काम के लिए निर्भर हैं. आउटलुक का इस्तेमाल ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए होता है, जबकि टीम्स के जरिए कर्मचारी ऑनलाइन मीटिंग और बातचीत करते हैं. ऐसे में इन सेवाओं के प्रभावित होने से कई कंपनियों का काम रुक गया.

कुछ रिपोर्ट्स में करीब 40 लाख बिजनेस पर असर पड़ने का दावा किया गया है. वहीं, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस आउटेज के चलते कंपनी को हर घंटे करीब 1 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है. हालांकि, यह आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. 

ऑस्ट्रेलिया की सरकारी एजेंसियां भी प्रभावित:

इस आउटेज का असर ऑस्ट्रेलिया की सरकारी एजेंसियों पर भी पड़ा है. ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) और सुरक्षा खुफिया संगठन ASIO ने भी तकनीकी परेशानी की पुष्टि की है. कर्मचारियों को ईमेल और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के इस्तेमाल में दिक्कत हुई.

क्यों आई माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में खराबी?

माइक्रोसॉफ्ट ने ब ताया है कि कई जगहों में उसके सर्वर सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं. कंपनी उन्हें सही करने की पुरजोर कोशिश कर रही है. कंपनी ट्रैफिक को दूसरे सर्वर पर भेजने की भी कोशिस कर रही है. फिलहाल यह परेशानी किसी साइबर हमले के चलते आई है या नहीं, इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है.