menu-icon
India Daily

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G भारत में हुए पेश, जानें कीमत

Samsung ए सीरीज के दो फोन्स को भारत में पेश कर दिया गया है, जिसमें Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G शामिल हैं. इन फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक, यहां जानें सभी डिटेल्स.

Shilpa Shrivastava
Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G भारत में हुए पेश, जानें कीमत
Courtesy: Samsung

नई दिल्ली: Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को भारत में पेश कर दिया गया है. नई Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है. इसके साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इन दोनों में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसके साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. 

Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G की कीमत:

Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G की कीमत की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy A57 5G के 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है. वहीं, 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये है. इसे एवसम नेवी, एवसम आईसीब्लू और एवसम लिलिएक कलर में खरीदा जा सकेगा. 

Galaxy A37 5G की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 47,499 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 52,999  रुपये है. इसे एवसम लैवेंडर, एवसम चारकोल और एवसम ग्रेग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे अमेजन से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इस फोन की डिलीवरी 2 अप्रैल से की जाएगी. 

Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G के स्पेसिफिकेशन्स:

दोनों ही फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करते हैं, जो One UI 8.5 पर चलते हैं. इनमें 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. इसमें सैमसंग की विजन बूस्टर तकनीक दी गई है. कंपनी ने प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि Galaxy A57 5G में एक्सीनोस 1680 प्रोसेसर लगा होगा. वहीं, Galaxy A37 5G में एक्सीनोस 1480 चिप लगी होगी. दोनों फोन में 12 जीबी तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

कैमरा और बैटरी डिटेल्स: 

फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है. Galaxy A57 5G का दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है. Galaxy A37 5G की बात करें तो इसमें दूसरा सेंसर  मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है. दोनों ही फोन्स में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. 

Samsung ने Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G में 5000mAh की बैटरी दी है. कंपनी ने दावा किया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलती है. इसमें सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 तकनीक दी गई है. इन फोन को IP68 रेटिंग मिली है.