नई दिल्ली: जून महीना शुरू हो चुका है. यह महीना स्मार्टफोन मार्केट के लिए शानदार रहने वाला है. इस महीने कई एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स लॉन्च होने की उम्मीद है. Motorola और Xiaomi जैसे कई लोकप्रिय एंड्रॉइड ब्रांड्स आने वाले हफ्तों में भारत और चीन में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इस लिस्ट में Motorola Edge 70 Pro+ और Xiaomi 17T जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं. यहां हम आपको जून के अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट दे रहे हैं.
इस फोन को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा. इसे फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसे पैनटोन चिकोरी कॉफी, पैनटोन स्टॉर्मी सी और पैनटोन जिनफैंडेल कलर ऑप्शन्स में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा होने की पुष्टि की गई है. इसमें सोनी LYT-710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और 50x डिजिटल जूम क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा. इसके अलावा मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 चिपसेट दिया जा सकता है. इसमें 16 जीबी तक की रैम मौजूद होगी.
इसे 4 जून को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के कैमरा को लेकर जानकारी सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि यह फोन Leica-ट्यून्ड सपोर्ट के साथ आ सकता है. इसके अलावा फोन की बैटरी को लेकर कहा गया था कि इसमें 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है. इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें 6.59 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है.
फोन में 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 800 सेंसर, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है. इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मौजूद है. यह एंड्रॉइड 16 आधारित हाइपरओएस 3 पर चलता है.
इस फोन को 3 जून को लॉन्च किया जाएगा. इसे अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. यह फोन एंड्रॉइड 16 के साथ पेश किया जा सकता है. इस फोन को ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक LED फ्लैश की सुविधा भी दी गई होगी.
इस फोन को 1 जून को लॉन्च किया जा सकता है. यह सीरीज अभी चीन में प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है. इस सीरीज के तहत Nova 16, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra मॉडल्स शामिल होने की उम्मीद है. Ultra वेरिएंट की बात करें तो इसमें 1TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी जा सकती है. यह स्टारी नाइट ब्लैक, स्काई ब्लू और स्काई व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. Nova 16 और Nova 16 Pro में 512GB तक की स्टोरेज होने की बात सामने आई है. इसे स्टारी ब्लैक, स्काई ब्लू, स्काई व्हाइट और आईरिडिसेंट मदर ऑफ पर्ल शेड्स में लॉन्च किया जाएगा.
इस फोन को जून महीने में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, इसकी तारीख तय नहीं है. Samsung Galaxy A27 और Galaxy M47 को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. Galaxy A27 की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट होने की चर्चा है. इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल होगा.
Galaxy M47 की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है. यह फोन स्नैपड्रैगन जेन 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है. इसमें 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी हो सकती है. फोन का पहला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जा सकता है. इन दोनों में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है.
इस फोन को जून महीने में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, इसकी तारीख तय नहीं है. Oppo A6c के बेस मॉडल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये हो सकती है. वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये हो सकती है. इस फोन के चीनी वेरिएंट में 6.75 इंच का एचडी+ एलसीडी पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है. यह स्नैपड्रैगन 685 SoC पर काम करता है. इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है.