नई दिल्ली: वॉशिंग मशीन हर किसी के घर में इस्तेमाल होती है, यह एक ऐसा होम अप्लायंस है, जो दिन में लगभग एक बार जरूर चलाया जाता है. सिर्फ यही नहीं, इसकी खराबियों पर सबसे कम ध्यान दिया जाता है. हालांकि, ऐसा करना कई बार मुश्किल हो सकता है. दिक्कतों की बात करें तो, छोटे-छोटे चेतावनी के संकेत अक्सर बाद में बड़ी मुसीबत बन जाते हैं.
यहां हम आपको वॉशिंग मशीन से जुड़ी कुछ आम समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल साबित हो सकता है. इन्हें सही समय पर ठीक कराना चाहिए, नहीं तो बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है.
अगर आपको मशीन को छूने पर बिजली का झटका लगता है, तो यह कोई नॉर्मल बात नहीं है. आमतौर पर, इसका मतलब होता है कि घर की अर्थिंग ठीक से काम नहीं कर रही है या अंदर के तार खराब हो गए हैं. अगर इस जगह पर पानी चला जाता है तो मशीन पूरी तरह से खराब भी हो सकती है. इस परेशानी से बचने के लिए आपको टेक्नीशियन को बुलाकर इसे ठीक कराना होगा.
अगर आपको वॉशिंग मशीन से जलने जैसी गंध आ रही है, तो उसे तुरंत बंद कर दें. इसका एक मतलब यह भी होता है कि मोटर ज्यादा गर्म हो गई है. अगर ऐसा होता है तो मोटर खराब हो सकती है. इसके साथ ही यह परेशानी तार पिघलने, कैपेसिटर खराब होने या बेल्ट ज्यादा रगड़ने से खराब होने के चलते भी आती है.
अगर वॉशिंग मशीन के आस-पास से पानी लीक हो रहा है तो आपको उसे चेक करना चाहिए. इसकी वजह पाइप और होज का चटकना या ढीला होना हो सकता है. इसके अलावा यह शायद दरवाजे की सील घिसने से भी हो सकता है. किसी भी छोटी लीकेज से शॉर्ट सर्किट हो सकता है. इससे व्यक्ति को बिजली का झटका भी लग सकता है.
अगर वॉशिंग मशीन जोर-जोर से हिलने लगती है या बहुत ज्यादा शोर करने लगती है तो इसे नजरअंदाज करना मुश्किल साबित हो सकता है. इसकी एक वजह ज्यादा लोड होना होता है. इसके साथ ही खराब शॉक एब्जॉर्बर या खराब ड्रम बेयरिंग भी इसकी आम वजहें हैं.
अगर मशीन ऑन होने पर MCB ट्रिप हो जाती है या फिर अचानक बिजली चली जाती है, तो आपको टेक्नीशियन को बुलाने की जरूरत है. इसका एक कारण हो सककात है कि मशीन के अंदर शॉर्ट सर्किट हो गया है, हीटिंग एलिमेंट खराब हो गया है या मोटर खराब होने वाली है.