menu-icon
India Daily

महंगाई की मार! आखिर अचानक क्यों बढ़ जाती है टीवी, एसी, फ्रिज की कीमत?

TV-AC-Fridge Price Hike Reason: क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर अचानक से टीवी, फ्रिज, एसी की कीमत क्यों बढ़ा दी जाती है. अगर आपने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया है, तो यहां हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
महंगाई की मार! आखिर अचानक क्यों बढ़ जाती है टीवी, एसी, फ्रिज की कीमत?
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: ये तो आप जानते ही होंगे कि 1 अक्टूबर से टीवी, फ्रिज, एसी महंगे हो गए हैं. अब लोगों को इन सभी को खरीदने के लिए पहले से ज्यादा कीमत देनी होगी. अगर आप कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने के बारे में सोच रहे थे, तो आपकी जेब पर अच्छा-खासा असर पड़ सकता है. फेस्टिव सीजन के दौरान जहां लोग सेल का इंतजार करते हैं, वहीं अब महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी. एसी, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज समेत घर के कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम की कीमत 3 से 8 फीसदी तक बढ़ गई है. 

ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर अचानक से इन प्रोडक्ट्स की कीमत को क्यों बढ़ा दिया जाता है, क्यों इस साल की यह तीसरी बढ़तोरी होगी. महंगाई बढ़ने के कारण क्या होते हैं और कंपनियां इन प्रोडक्ट्स की कीमत में उछाल क्यों लाते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर महंगाई बढ़ने के मुख्य कारण:

  • सबसे पहले तो आपको बता दें कि इन प्रोडक्ट्स में लगने वाले एल्युमिनियम, तांबा, स्टील और प्लास्टिक के जब दाम बढ़ते हैं तो ऑटोमैटिकली ही इन प्रोडक्ट्स की कीमत भी बढ़ जाती है. 

  • वहीं, माल को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की लागत भी काफी अहम फैक्टर है. जैसे ही आने-जाने की लागत बढ़ती है, तो इन प्रोडक्ट्स की कीमत पर भी असर पड़ता है. 

  • डॉलर मजबूत होना भी एक बड़ा कारण है. डॉलर मजबूत होने से इम्पोर्टेड गुड्स की लागत बढ़ी है.

  • जैसे कच्चे मामले की कीमत में बढ़ोतरी होती है, तो कंपनियों का खर्च बढ़ जाता है. इन खर्च को निकालने के लिए ही कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ा देती हैं.

  • स्मार्टफोन और लैपटॉप की बात करें तो जैसे ही मेमोरी चिप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप्स की मांग बढ़ती है तो उसकी कीमत बहुत ज्यादा कर दी जाती है, जिससे फोन और लैपटॉप की कीमत बढ़ा दी जाती है.