menu-icon
India Daily

अब टैबलेट खरीदना हुआ सस्ता, अमेजन पर 40 हजार से कम में बिक रहे धांसू ऑप्शन्स

Tablets Under Rs 40,000:  अगर आप अपने लिए एक नया टैबलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
अब टैबलेट खरीदना हुआ सस्ता, अमेजन पर 40 हजार से कम में बिक रहे धांसू ऑप्शन्स
Courtesy: AI

Tablets Under Rs 40,000: क्या आप एक अच्छा टैबलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो आप एकदम सही जगह आ पहुंचे हैं. आज हम आपको अमेजन पर उपलब्ध तीन टैबलेट्स के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 40,000 रुपये से कम है. इस लिस्ट में Apple iPad 11, XIAOMI Pad 8 और OnePlus Pad Go 2 शामिल हैं. 

इन तीनों को अमेजन से खरीदा जा सकता है. इनके साथ फ्लैट डिस्काउंट समेत बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं. इसके अलावा अगर डिजाइन की बात करें तो, ये शानदार बिल्ड क्वालिटी के साथ आते हैं और इनमें दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं, जो आपके लगभग हर काम में मदद करेंगे.

Apple iPad 11″: A16 chip: 

इस टैबलेट के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,900 रुपये से कम होकर 34,400 रुपये हो गई है. कुछ बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जाएगा. इस टैबलेट को नो कॉस्ट EMI के साथ 11,467 रुपये की किश्त देकर भी घर लाया जा सकता है. पुराने टैबलेट को एक्सचेंज करने पर 32,600 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा.

XIAOMI Pad 8: 

इस टैबलेट के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये से कम होकर 38,999 रुपये हो गई है. इस टैबलेट को नो कॉस्ट EMI के साथ 4,333 रुपये की किश्त देकर भी घर लाया जा सकता है. पुराने टैबलेट को एक्सचेंज करने पर 36,450 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है. 

OnePlus Pad Go 2: 

इस टैबलेट के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये से कम होकर 34,999 रुपये हो गई है. इस टैबलेट को नो कॉस्ट EMI के साथ 5,833 रुपये की किश्त देकर भी घर लाया जा सकता है. पुराने टैबलेट को एक्सचेंज करने पर 32,600 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है.