menu-icon
India Daily

सिर्फ 40 हजार में 'करोड़ों' वाली फील! इस लिमिटेड एडिशन वॉच के लिए पागल हुए लोग, दिल्ली से दुबई तक शोरूम्स के बाहर मची भगदड़

करीब 40 हजार रुपये की एक लिमिटेड एडिशन घड़ी ने दुनिया भर में ऐसा क्रेज पैदा कर दिया कि दिल्ली से लेकर लंदन तक स्टोर्स के बाहर भारी भीड़ जुट गई.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
सिर्फ 40 हजार में 'करोड़ों' वाली फील! इस लिमिटेड एडिशन वॉच के लिए पागल हुए लोग, दिल्ली से दुबई तक शोरूम्स के बाहर मची भगदड़
Courtesy: X

स्विस लग्जरी वॉच ब्रांड Audemars Piguet और Swatch की नई साझेदारी ने दुनियाभर में सनसनी मचा दी है. दोनों कंपनियों ने मिलकर एक स्पेशल एडिशन घड़ी लॉन्च की. इसकी कीमत लग्जरी घड़ियों के मुकाबले कम रखी गई हैं. इस घड़ी के लिए भारत, ब्रिटेन, फ्रांस और दुबई समेत कई देशों में लोग घंटों लाइन में लगे दिखाई दिए.

सीमित स्टॉक ने बढ़ाई दीवानगी

इस घड़ी को लेकर लोगों के बीच सबसे बड़ा आकर्षण इसकी लिमिटेड उपलब्धता रही. कंपनी ने साफ कर दिया था कि इसे सिर्फ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर ही बेचा जाएगा. ऑनलाइन सेल का कोई विकल्प नहीं रखा गया. हर शहर में बहुत कम यूनिट्स भेजी गई. इससे खरीदारों के बीच होड़ और तेज हो गई. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में लोग रात से ही स्टोर्स के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए. कुछ जगहों पर बैरिकेड टूटने और धक्का-मुक्की की भी हुई.

विदेशों में भी बिगड़े हालात

भारत ही नहीं, यूरोप और मिडिल ईस्ट में भी इस घड़ी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. फ्रांस में स्टोर के बाहर जमा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस तक छोड़नी पड़ी. वहीं लंदन में सुरक्षा कारणों से कई स्टोर्स अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए. दुबई में लॉन्च इवेंट कैंसिल करने की नौबत आ गई. वायरल वीडियोज में लोग एक-दूसरे को धक्का देते और स्टोर के अंदर घुसने की कोशिश करते दिखाई दिए.

आखिर इतनी खास क्यों है यह घड़ी?

दरअसल, यह क्रेज सिर्फ डिजाइन का नहीं ब्रांड वैल्यू का है. ऑडेमार्स पिगे की घड़ियां आमतौर पर करोड़ों रुपये तक की कीमत में आती हैं. इन्हें लग्जरी स्टेटस सिंबल माना जाता है. इस बार अपनी अलग पहचान बनाने के लिए ऑडेमार्स पिगे ने यह कदम उठाया. यही कारण है कि लोग इसे खरीदकर खुद को उस प्रीमियम दुनिया का हिस्सा महसूस करना चाहते हैं. फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि लिमिटेड एडिशन और ब्रांड नेम का यह कॉम्बिनेशन युवाओं के बीच तेजी से फेमस हो रहा है.