बॉलीवुड अभिनेता Sushant Singh Rajput आज भी अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं. उनकी फिल्में, मुस्कान और सादगी को लोग अब भी याद करते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहा, जिसने सुशांत के फैंस को भावुक कर दिया. वायरल क्लिप में नजर आ रहा एक युवक हूबहू सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिखाई देता है. उसकी आंखें, मुस्कुराने का अंदाज और हेयरस्टाइल देखकर लोग चौंक गए हैं.
वायरल हो रहे युवक का नाम अयान बताया जा रहा है. वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहता है. अक्सर अपनी तस्वीरें व छोटे वीडियो पोस्ट करता है. अयान की प्रोफाइल पर हजारों लोग जुड़े हुए हैं. उसके पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं. जैसे ही लोगों ने उसे देखा, कई यूजर्स ने तुरंत उसको सुशांत का हमशक्ल अयान सिर्फ चेहरे से ही नहीं, एक्सप्रेशन और स्माइल में भी काफी हद तक सुशांत जैसे देखते हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस भावुक हो गए. कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें पहली नजर में लगा जैसे सुशांत फिर लौट आए हों. कई यूजर्स ने अयान को “जेरॉक्स कॉपी” और “कार्बन कॉपी” तक कह दिया. एक यूजर ने लिखा, “इसे देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं.” वहीं दूसरे ने कहा, “सुशांत की फैमिली को एक बार जरूर मिलना चाहिए.”
टीवी शो पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई थी. उन्होंने काई पो चे, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता था. साल 2020 में उनके निधन की खबर ने पूरे देश को गम में डूबा दिया था. आज भी उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं.