Samsung Galaxy Ring को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं. यह कंफर्म ही नहीं हो पा रहा था कि क्या सही में कंपनी इस डिवाइस को लॉन्च कर सकती है या नहीं. लेकिन अब आखिरकार Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर बताया है कि कंपनी Galaxy Ring पर काम कर रही है.
Samsung Galaxy Ring की डिटेल्स:
कंपनी ने कहा है कि यह स्मार्ट रिंग बेहद ही पावरफुल होगी. यह हेल्थ और फिटनेस का पूरा ख्याल रखेगी. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिटनेस फ्रीक यूजर्स को बेहद पसंद आ सकती है.
इस इवेंट में कंपनी ने Galaxy Ring के डिजाइन और नाम की घोषणा की है. उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी मार्केट में मौजूदा स्मार्ट रिंग्स की तरह ही अपनी Galaxy Ring में भी फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स दे सकती है जिनमें हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकिंग और स्टेप काउंटर आदि शामिल होंगे.
कब होगी लॉन्च:
Samsung ने कहा है कि Galaxy Ring को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. इसकी लॉन्च डेट की सटीक जानकारी कंपनी ने अभी तक नहीं दी है.
Samsung Research ने क्लीनिकल रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. मैथ्यू विगिन्स के अनुसार, Samsung Health ऐप में जल्द ही कुछ अच्छे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं जिनमें स्लीप ट्रैकिंग एल्गोरिदम के साथ पोटेंशियल स्लीप एपनिया सिम्टम्प्स को मॉनिटर करना शामिल है. साथ ही सोते समय हार्ट रेट अलर्ट शामिल हैं.
इसके अलावा My Vitality Score नाम का एक फीचर भी पेश किया जा सकता है. इसी तरह का फीचर Fitbit में भी मौजूद है. यह हार्ट रेट को मॉनिटर कर फिजिकल और मेंटल चीजों को ट्रैक करता है. साथ ही यूजर्स को मेडिकेशन रिमाइंडर का फीचर भी जल्द ही उपलब्ध कराया जा सकता है.