menu-icon
India Daily

फ्लिपकार्ट बिग फेस्टिवल धमाका सेल लाइव, 50% गिर गए Samsung Galaxy S24 FE 5G के दाम

Samsung Galaxy S24 FE 5G Offers: अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस फोन के बारे में बता रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
फ्लिपकार्ट बिग फेस्टिवल धमाका सेल लाइव, 50% गिर गए Samsung Galaxy S24 FE 5G के दाम
Courtesy: Flipkart

Samsung Galaxy S24 FE 5G Offers: फ्लिपकार्ट बिग फेस्टिवल धमाका सेल लाइव हो चुकी है. अगर आप बिग बिलियन डेज सेल के ऑफर्स का लाभ नहीं ले पाएं, तो यहां दिए ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं. यहां से कई फोन्स को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. सैमसंग के एफई एडिशन फोन की कीमत सेल में गिर गई है. इसे आधी कीमत में उपलब्ध कराया गया है. 

Samsung Galaxy S24 FE 5G को फ्लिपकार्ट के जरिए काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. इस फोन की कीमत 59,999 रुपये है. इस पर 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 29,999 रुपये रह जाती है. 

बैंक और एक्सचेंज ऑफर: 

एक्सिस औ एसबीआई फ्लिपकार्ट कार्ड पर 5% का कैशबैक दिया जाएगा. हर महीने 5000 रुपये की EMI देकर भी इसे नो कॉस्ट EMI के तहत खरीदा जा सकेगा. पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 29,210 रुपये तक कम हो सकते हैं. 

Samsung Galaxy S24 FE 5G के फीचर्स: 

यह डिवाइस 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आतr है, जो आपको अपने सभी ऐप्स, फोटो और वीडियो के लिए पर्याप्त जगह और स्पीड देता है. इसमें शानदार 6.7 इंच) फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया, जो क्लियर और ब्राइट डिस्प्ले देता है. इसके साथ फिल्में देखने या गेम खेलना काफी आसान हो जाता है. कैमरा सेटअप भी काफी अच्छा है. इसमें 50MP का मेन लेंस दिया गया है. वहीं, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है. वहीं, 8MP का टेलिफोटो कैमरा है. सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

फोन को पावर देने के लिए 4700mAh की बैटरी मौजूद है. इससे आप चार्जिंग की चिंता किए बिना पूरे दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ एक्सीनोस 2400e प्रोसेसर मौजूद है, जो मल्टीटास्किंग में काफी अच्छा काम करता है.