नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में Realme Narzo Power 5G को लॉन्चट कर दिया गया है. इस फोन को 10001 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया गया है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर और 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट से लैस है. इसके साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 ड्यूल रियर कैमरा भी दिया गया है. फोन की पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक की है. चलिए जानते हैं फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
Realme Narzo Power 5G की कीमत: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. इसे टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. इस फोन के साथ कुछ लॉन्च ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं.
इस फोन के साथ 3,000 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा, जिसके बाद इसके बेस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो जाती है. वहीं, टॉप-एंड मॉडल की कीमत 25,999 रुपये रह जाएगी. इस फोन को अमेजन और रियलमी के ऑनलाइन स्टोरेज के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसे नो कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ भी ऑर्ड र कर सकते हैं. फोन को शुरुआत में खरीदने वालों को 4 साल की बैटरी गारंटी 2,999 रुपये में मिलेगी.
यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित realme UI 7.0 के साथ आता है. इसमें 6.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है और इसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक की है. इसका टच सैंपलिंग रेट 240Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 94 परसेंट है. यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है. इस प्रोसेसर को आर्म-G615 जीपीयू दिया गया है. इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है.
फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर है. वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. फोन की एक बड़ी खासियत इसकी बैटरी है, जो 10001 एमएएच क्षमता के साथ आती है. इसकी बैटरी कम से कम 1500 चार्ज साइकिल तक चल सकती है. यह सूपरवूक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ, 5G जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिाय गया है. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मौजूद है. फोन में हाई-रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस है.