नई दिल्ली: एक अजीबगरीब मामला सामने आया है, जिसमें किसा का कोई सामान चोरी नहीं हुआ है, किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं किया गया है या फिर किसी को स्कैम करने की कोशिश नहीं की जा रही है, बल्कि एक बुजुर्ग महिला को ऐसी डिलीवरी का सामना करना पड़ा जो उसने कभी ऑर्डर ही नहीं किया था. बता दें कि इलिनोइस के एल्गिन में रहने वाली 79 साल की एक महिला को पिछले साल ऐसी डिलीवरी मिली, जो उसने कभी भी ऑर्डर नहीं की थीं.
महिला ने बताया कि पिछले कई महीनों में उनके घर पर 100 से ज्यादा अमेजन पैकेज आए, जबकि महिला का अमेजन अकाउंट ही नहीं था. यह मामला पिछले साल का है. इन पैकेजेज पर एड्रेस तो सही लिखा था लेकिन इस पर लिखा नाम अनजान था, जिसे वो नहीं जानती थी. महिला को पहले लगा की यह कोई मामूली गड़बड़ी है, लेकिन फिर भी पैकेज आना बंद नहीं हुए. उसे लगा कि यह कोई बड़ी गलती हो सकती है, लेकिन यह रोज की परेशानी बन गई. महिला ने बताया कि ABC 7 शिकागो को बताया कि कुछ दिनों में, उन्हें एक साथ 20 तक पैकेज मिले.
यह किस्सा महिला के लिए एक चिंता का विषय बन गया था. वो दिव्यांग थी और अकेली रहती हैं और दिव्यांग हैं. बॉक्स के बढ़ते ढेर ने उनके लिए सुरक्षित रूप से घूमना मुश्किल कर दिया है, कभी-कभी तो उनके दरवाज़े को भी ब्लॉक कर दिया है. उन्हें अपने घर के अंदर बेसिक मूवमेंट मैनेज करने के लिए भी बार-बार पार्सल उठाने और शिफ्ट करने पड़ते हैं.
फिजिकल परेशानी के अलावा, इस सिचुएशन ने हर्ले को भी बेचैन कर दिया है. उन्होंने कहा कि लगातार, बिना किसी वजह के डिलीवरी ने उन्हें परेशान कर दिया है, खासकर यह देखते हुए कि वह अकेली रहती हैं और उन्हें नहीं पता कि ऑर्डर कौन दे रहा है या उनके एड्रेस का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है. इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह कई जानबूझकर कर रहा है या फिर यह कोई टेक्नीकल गड़बड़ी है.
फिर एक वीकेंड में उन्हें कुछ राहत मिली. इस समय एक अमेजन डिलीवरी ड्राइवर उनके घर पर जमा हुए कई पैकेज लेने आया. कंपनी ने कथित तौर पर हर्ले से माफी मांगी है और कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रही है और लंबे समय के लिए इसे ठीक करने पर काम कर रही है. फिलहाल अभी तक यह जवाब नहीं मिला है कि आखिर उस महिला के पास 100 से ज्यादा पैकेज आए कहां से.