नई दिल्ली: Apple के कुछ ही दिन पहले iPhone 17e लॉन्च किया था. इस फोन के लॉन्च होने के बाद से iPhone 16e की कीमत कम हो गई है. बता दें कि एप्पल कंपनी ने इस फोन को अपने ऑनलाइन स्टोर से भी हटा दिया है. इसे आप ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से पहले से कम कीमत में खरीद सकते हैं. विजय सेल्स पर इसे सस्ते में लिस्ट किया गया है. अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां देखें इस फोन पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है.
iPhone 16e की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 59,900 रुपये है. इसे विजय सेल्स से 52,390 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आपके पास एचडीएफसी कार्ड है, तो आपको एक्स्ट्रा 3,500 रुपये का डिस्काउंट में लिस्टेड है. इससे फोन की कीमत 48,890 रुपये हो जाती है. एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. अगर आप सही बैंक ऑफर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको असली कीमत से लगभग 11,000 रुपये की छूट मिल रही है.
इसमें 6.1 इंच सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है. यह A18 बायोनिक चिप से लैस है. इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसेक साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं. यह यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. यह iOS 17 के साथ आता है.
इसकी कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है. इसमें A19 बायोनिक चिपसेट दिया गया है. इसेक साथ ही 256GB बेस स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है. वहीं, 50MP मेन कैमरा और MagSafe चार्जिंग की सुविधा दी गई है. यह iOS 26 पर काम करता है. इसका डिजाइन 16e जैसा ही है.
अगर आपको 50,000 रुपये से कम में एक अच्छा एप्पल फोन चाहिए, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट फोन रहेगा. अगर आप लेटेस्ट प्रोसेसर चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका फोन ज्यादा समय तक अपडेटेड रहे, तो आपको 17e के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.