नई दिल्ली: Tecno Pop X को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है. खासियतों की बात करें तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली एलसीडी स्क्रीन है. Tecno Pop X को धूल और छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है. इसके साथ ही फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह एक एंट्री लेवल फोन है, जो उन लोगों के लिए सही रहेगा जिन्हें कम कीमत में फोन खरीदना है, या फिर जिनका काम फोन पर लिमिटेड हो.
Tecno Pop X की कीमत: इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है. इस फोन को चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे अमेजन पर उपलब्ध कराया जा रहा है. यहां पर फोन के लिए लैंडिंग पेज भी दिया गया है. यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और दूसरे रिटेल चैनलों के जरिए 6 मार्च से उपलब्ध कराया जाएगा. इसे खरीदते समय अगर आप एचडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो फोन को 7,749 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर खरीदा जा सकेगा.
यह फोन ड्यूल सिम पर काम करात है. यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित HiOS 15 यूजर इंटरफेस पर चलता है. यह फोन 12nm ऑक्टा कोर यूनिसॉक T7250 चिपसेट से लैस है. यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन में 6.75 इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिाय गया है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1600 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है.
यह फोन ड्यूल रियर कैमरा के साथ आता है. इसमें f/1.85 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है. वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. इसमें IP64 रेटिंग दी गई है. इसका मतलब यह है कि यह फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W पर चार्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही यह फोन 10W एडॉप्टर के साथ आता है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इस फोन में IR ट्रांसमीटर भी दिया है जिसका इस्तेमाल घर के अप्लायंसेज को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है. इस फोन के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है.