menu-icon
India Daily

सिर्फ कुछ घंटों के लिए सस्ता मिलेगा Realme P4 Lite 5G, आज इस समय शुरू होगी सेल

Realme P4 Lite 5G को भारत में आज सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी सेल दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. चलिए जानते हैं, इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.

Shilpa Shrivastava
सिर्फ कुछ घंटों के लिए सस्ता मिलेगा Realme P4 Lite 5G, आज इस समय शुरू होगी सेल
Courtesy: Realme

नई दिल्ली: Realme P4 Lite 5G को कुछ ही दिन पहले भारत में लॉन्च किया गया था. इस फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इस फोन के बारे में बता रहे हैं. सबसे पहले फोन के फीचर्स की बात करें तो, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G चिपसेट के साथ आता है. एयरफ्लो वेपर चैंबर, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स फोन में दिए गए हैं. इस फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है.

इस फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी. यह 12 घंटे की एक्सक्लूसिव सेल होगी. इस फोन के साथ कई बैंकों के साथ 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई कार्ड शामिल हैं.

Realme P4 Lite 5G की कीमत और ऑफर्स: 

इस फोन को तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,700 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. अगर आप फोन को EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो हर महीने 728 रुपये की किश्त देकर भी खरीद सकते हैं. इसे मोजिएक ब्लू और मोजिएक ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा.

Realme P4 Lite 5G के फीचर्स:

ड्यूल सिम पर काम करने वाला यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर काम करता है. इस फोन में 6.8 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मौजूद है. 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. इसके साथ ही यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5जी के साथ आता है. फोन में 6 जीबी तक की रैम दी गई है. इसके साथ ही 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन में एयरफ्लो वेपर चैंबर दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है. फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन्स उपलब्ध कराए गए हैं. इसके साथ ही 7000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.