Lenovo Tab M10 5G Offers: क्या आप अपने लिए एक नया टैबलेट खरीदना चाहते हैं? अगर हां तो यहां हम आपको एक कमाल की डिवाइस और उस पर मिल रहे ऑफर के बारे में बता रहे हैं जिसे कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है. हम बात कर रहे हैं Lenovo Tab M10 5G की. इसे सभी ऑफर्स के बाद 1,549 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह ऑफर एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद मिलेगा.
इस टैबलेट में 10.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, ड्यूल स्पीकर्स समेत एंड्रॉइड 13 दिया गया है. इसमें आप कई काम आसानी से कर पाएंगे. बच्चों की ऑनलाइन क्लास के लिए यह परफेक्ट रहेगा.
इस टैबलेट की कीमत 47,000 रुपये है लेकिन इसे आधी से भी कम कीमत में 21,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. इसके हर महीने 1,067 रुपये देकर EMI पर भी खरीदा जा सकेगा. इस टैबलेट के साथ 20,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. पुरानी डिवाइस की अगर फुल एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो इसे 1,549 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
कई बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा. HDFC बैंक से पेमेंट करने पर 1,250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. अगर आपके पास IDFC बैंक का कार्ड है तो आपको 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा.
इसके साथ 1 साल की वारंटी दी गई है. इसमें 10.61 इंच का 2के डिस्प्ले दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स की है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2000x1200 है. इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज का है. इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
इसमें 7700 एमएएच की बैटरी दी गई है. साथ ही 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह वाई-फाई के साथ एलटीई सपोर्ट करता है. यह टैब क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है.