मुंबई: भारत में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने से पहले मुंबई में एप्पल स्टोर के बाहर बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच गए. कई लोग रातभर स्टोर के बाहर लाइन में खड़े रहे और सुबह अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. मुंबई के बीकेसी स्थित एप्पल स्टोर के बाहर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतार देखने को मिली. नए आईफोन को सबसे पहले खरीदने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया.
एक ग्राहक ने बताया कि वह पूरी रात स्टोर के बाहर खड़े रहे. उन्होंने कहा कि उनके पास अभी बारकोड नहीं था, फिर भी वह लाइन में अपनी जगह बनाए हुए थे. नए आईफोन को लेकर ग्राहकों का उत्साह इस बात से भी समझा जा सकता है कि कुछ लोग दूसरे शहरों से मुंबई पहुंचे.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Huge crowds gather as the official sale of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max commences today across India.
Customers are seen standing outside the iPhone store at Jio World Drive to purchase the newly launched devices. pic.twitter.com/IrZhDODS8B— ANI (@ANI) September 18, 2026Also Read
नाशिक से आए हितेश पटेल ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे से लाइन में खड़े थे. उन्हें सुबह 8 बजे का फर्स्ट स्लॉट मिला. उनका कहना था कि वह हर साल अपना मोबाइल बदलते हैं. हितेश के पास फिलहाल आईफोन 17 प्रो मैक्स है और अब वह आईफोन 18 प्रो मैक्स लेने पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि वह नए फोन में मिलने वाली नई तकनीक का इस्तेमाल करना चाहते हैं.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: People queue up outside the iPhone store at Jio World Drive as the official sale of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max begins today in India.
— ANI (@ANI) September 18, 2026
A customer says, "There is an upgrade in the camera and the processor that is why I am upgrading my… pic.twitter.com/kpEmNFc7Hc
मुंबई के अलावा दिल्ली में भी नए आईफोन को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिला. साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एप्पल स्टोर के बाहर सुबह-सुबह ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी. ग्राहक अपनी बुकिंग के अनुसार, फोन लेने के लिए स्टोर पहुंच रहे थे. कई लोग अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी नया आईफोन लेने आए. एक ग्राहक ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन के लिए आईफोन 18 प्रो गिफ्ट के तौर पर बुक किया था और उसे लेने के लिए स्टोर पहुंचे.
इस बार एप्पल ने स्टोर के बाहर भीड़ को कंट्रोल रखने के लिए पहले से इंतजाम कर रखा था. फोन की बुकिंग के दौरान ग्राहकों को उनके आने का समय और बारकोड दिया गया था. अलग-अलग समय पर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को उसी क्रम में स्टोर के अंदर भेजा जा रहा था. इससे एक साथ बहुत ज्यादा लोगों के पहुंचने से होने वाली परेशानी को कम करने की कोशिश की गई. एप्पल के वरिष्ठ अधिकारी भी स्टोर के बाहर मौजूद रहे और ग्राहकों की कतार को व्यवस्थित करते दिखाई दिए.
#WATCH | Mumbai: Massive crowds gather outside the Apple Store in Mumbai as eager customers queue up ahead of the official sales launch of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max in India. pic.twitter.com/vOGotGmyFE
— ANI (@ANI) September 18, 2026
आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की भारत में बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो गई है. कंपनी के अनुसार, आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है. दोनों फोन 256 जीबी, 512 जीबी, 1 टीबी और 2 टीबी स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हैं.
आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को चार कलर में पेश किया गया है. इनमें ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और नया बरगंडी कलर शामिल है. बता दें कि नया बरगंडी कलर इस बार फोन की खास पहचान में से एक है. कंपनी ने फोन को प्रीमियम कैटेगरी में रखा है और इसमें नई तकनीक तथा बेहतर सुविधाओं पर जोर दिया गया है.