menu-icon
India Daily

पिछले साल के मुकाबले Apple ने आखिर 30 हजार रुपये क्यों बढ़ाई iPhone Pro Max की कीमत?

Apple ने भारत में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है, लेकिन इस बार नए iPhone खरीदने वालों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है, जो पिछले साल के iPhone 17 Pro से करीब 30,000 रुपये ज्यादा है.

Shilpa Shrivastava
पिछले साल के मुकाबले Apple ने आखिर 30 हजार रुपये क्यों बढ़ाई iPhone Pro Max की कीमत?
Courtesy: Apple

नई दिल्ली: Apple ने भारत में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है, लेकिन इस बार नए iPhone खरीदने वालों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है, जो पिछले साल के iPhone 17 Pro से करीब 30,000 रुपये ज्यादा है. वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है, जबकि पुराने मॉडल की कीमत 1,49,900 रुपये से शुरू होती थी.

क्यों महंगा हुआ iPhone 18 Pro?

नई कीमतों के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. दुनियाभर में स्मार्टफोन के अलग-अलग कंपोनेंट्स की लागत बढ़ रही है. खासकर मेमोरी और रैम की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. इंडस्ट्री में इस बढ़ती लागत को मजाकिया अंदाज में RAMageddon भी कहा जा रहा है. इसके अलावा Apple ने Pro मॉडल में नया 2nm A20 Pro चिप दिया है. यह ज्यादा एडवांस तकनीक पर आधारित प्रोसेसर है, जिसे तैयार करने की लागत भी ज्यादा होती है. इन बढ़ी हुई लागतों का कुछ हिस्सा Apple ने ग्राहकों पर डाला है.

भारत में कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी:

iPhone 18 Pro की कीमत में भारत में हुई बढ़ोतरी अमेरिका के मुकाबले काफी ज्यादा है. अमेरिका में नए Pro मॉडल की कीमत लगभग 100 डॉलर यानी करीब 9,500 बढ़ी है. इसके मुकाबले भारत में करीब 30,000 का इजाफा हुआ है. भारत में ज्यादा कीमत के पीछे 18% GST, इंपोर्ट ड्यूटी, रुपये की कमजोर स्थिति और अन्य स्थानीय खर्च जैसे कारण शामिल हैं. यही वजह है कि Apple के प्रीमियम फोन भारत में कई बार अमेरिका की तुलना में काफी महंगे पड़ते हैं.

iPhone Duo की कीमत भी चौंकाने वाली:

Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की कीमत भी भारत में काफी ज्यादा बताई गई है. इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 है, जबकि अमेरिकी कीमत को भारतीय करेंसी में देखें तो यह करीब 1.90 लाख के आसपास बैठती है. यानी भारत में Apple के प्रीमियम डिवाइस के लिए ग्राहकों को काफी ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है.

क्या महंगे iPhone से बिक्री पर पड़ेगा असर?

कीमत बढ़ने के बाद कुछ ग्राहक नए मॉडल के बजाय पुराने iPhone खरीदने का विकल्प चुन सकते हैं. डिस्काउंट के साथ पुराने मॉडल और रिफर्बिश्ड iPhone भी ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं. हालांकि, Apple की मजबूत ब्रांड वैल्यू और भारत में बढ़ते प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार के कारण नए iPhone की मांग पूरी तरह कमजोर होगी, ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी.

iPhone 18 Pro की बिक्री कब से होगी?

iPhone 18 Pro सीरीज के लिए 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होने और 18 सितंबर से बिक्री शुरू होने की जानकारी दी गई है. बढ़ी हुई कीमतों के साथ iPhone 18 Pro भारत में अब तक के सबसे महंगे नॉन-फोल्डेबल iPhone मॉडल्स में शामिल हो गया है.