menu-icon
India Daily

आपने भी किया है 1980s ट्रेंड फॉलो, क्या ChatGPT पर फोटो अपलोड करना SAFE है?

जब AI कैरिकेचर का ट्रेंड वायरल हुआ था, तब सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यह चेतावनी दी थी कि अगर यूजर्स अपनी फोटो किसी भी AI प्लेफॉर्म पर अपलोड करते हैं, तो यह प्राइवेसी के साथ खतरा हो सकता है.

Shilpa Shrivastava
आपने भी किया है 1980s ट्रेंड फॉलो, क्या ChatGPT पर फोटो अपलोड करना SAFE है?
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: जब AI कैरिकेचर का ट्रेंड वायरल हुआ था, तब सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यह चेतावनी दी थी कि अगर यूजर्स अपनी फोटो किसी भी AI प्लेफॉर्म पर अपलोड करते हैं, तो यह प्राइवेसी के साथ खतरा हो सकता है. बता दें कि AI चैटबॉट पर फोटो और पर्सनल जानकारी अपलोड करने के बाद आपकी जानकारी को इक्ट्ठा किया जाता है और उसके एनलाइज किया जाता है. इसके बाद यह जानकारी स्टोर हो जाती है. फिर AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे-जैसे यूजर्स ज्यादा सटीक AI-जनरेटेड इमेज पाने के लिए ज्यादा जानकारी देते हैं, यह चिंता बढ़ सकती है. समय-समय पर कोई न कोई ट्रेंड शुरू हो जाता है और फिर एक लहर आ जाती है. जैसे अभी 1980s का दौर चल रहा है. चाहें इंस्टाग्राम हो या व्हाट्सऐप स्टेटस, हर जगह 1980s का ट्रेंड छाया हुआ है. हर कोई अपनी फोटो को रेट्रो लुक देने में लगा हुआ है. 

देखा जाए तो जितनी तेजी से लोग अपनी फोटो को AI प्लेटफॉर्म पर फोटो अपलोड कर रहे हैं, उतनी ही तेजी से चिंताएं बड़ती जा रही हैं. कुछ एक्सपर्टेस का कहना है कि एक बार जब वह जानकारी अपलोड हो जाती है, तो इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि उसे पूरी तरह से हटाया या कंट्रोल किया जा सकेगा.

पर्सनल डाटा शेयरिंग हो सकती है खतरनाक:

बार-बार वायरल होने वाले ट्रेंड्स के तहत AI टूल्स पर पर्सनल जानकारी अपलोड करना एक आम बात लग सकती है. AI टूल्स के साथ फोटो और पर्सनल जानकारी को शेयर करना अगर आप आम बात समझ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, AI से बनी इमेज में जो पर्सनल टच दिखता है, उसका मतलब यह नहीं है कि चैटबॉट ने उस व्यक्ति के बारे में जानकारी खुद से जुटाई है.

कैरिकेचर बनाने के लिए, ChatGPT यूजर द्वारा दिए गए कंटेंट पर निर्भर करता है जिसमें अपलोड की गई फोटो, प्रॉम्ट आदि शामिल हैं. यह किसी व्यक्ति के बारे में पर्सनल जानकारी के लिए इंटरनेट पर खुद से सर्च नहीं करता है, लेकिन लोगों द्वारा दिए गए डाटा की वजह से आउटपुट की क्वालिटी काफी अच्छी आती है.

जानें क्या ChatGPT का कहना:

  • नॉर्मल फोटो जैसे पोट्रेट, फैमिली फोटो या किसी चीज की तस्वीर तभी अपलोड करें जब ज रूरत हो. 

  • बहुत प्राइवेट फोटो जिन्हें आप किसी ऑनलाइन सर्विसेज के साथ शेयर नहीं करना चाहेंगे तो उन्हें अपलोड करने से बचें. 

  • डॉक्यूमेंट्स की फोटो सबसे ज्यादा सावधानी वाली चीज है जैसे आधार, पैन, बैंक स्टेटमेंट, मेडिकल रिपोर्ट आदि अगर अपलोड कर भी रहे हैं तो सेंसिटिव इंफॉर्मेशन छिपा दें.

  • फोटो अपलोड करने से पहले खुद से पूछें: "अगर यह जानकारी किसी थर्ड पार्टी सर्विस को प्रोसेस करनी पड़े तो क्या मैं कंफर्टेबल हूं. 

  • सुविधा और प्राइवेसी के बीच बैलेंस रखना जरूरी है. जिस काम के लिए फोटो जरूरी है, उसके लिए अपलोड करें, सिर्फ क्यूरोसिटी के लिए सेंसिटिवल फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं है.