menu-icon
India Daily

₹10000 से कम में खरीदें ये धांसू स्मार्ट टीवी, अमेजन पर डिस्काउंट का आखिरी मौका!

Smart TV Under 10000: अगर आपका घर छोटा है या बैचलर हैं, तो यह स्मार्ट टीवी आपके लिए सही रहेगा. VW कंपनी का 32 इंच का स्मार्ट टीवी आपको 10,000 रुपये से कम में मिल जाएगा.

Shilpa Shrivastava
₹10000 से कम में खरीदें ये धांसू स्मार्ट टीवी, अमेजन पर डिस्काउंट का आखिरी मौका!
Courtesy: Amazon

नई दिल्ली: अगर आप अपने लिए नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक सस्ता ऑप्शन बता रहे हैं. अगर आपका घर छोटा है या बैचलर हैं, तो यह स्मार्ट टीवी आपके लिए सही रहेगा. VW कंपनी का 32 इंच का स्मार्ट टीवी आपको 10,000 रुपये से कम में मिल जाएगा. आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के जरिए इस टीवी को खरीद सकते हैं. चलिए जानते हैं इस टीवी के बारे में.

VW 80 cm (32 inches) Pro Series HD Ready Smart QLED Google TV की कीमत और ऑफर्स:

यह स्मार्ट टीवी 32 इंच स्क्रीन के साथ आता है. यह एचडी रेडी टीवी है. इसकी कीमत 18,999 रुपये है. इसे 47% डिस्काउंट के साथ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 352 रुपये EMI पर भी टीवी को ऑर्डर किया जा सकता है. इसके साथ ही HDFC बैंक के कार्ड से 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके साथ ही 18 महीने की वारंटी दी गई है.

क्या है टीवी की खासियत:

यह टीवी 32 इंच स्क्रीन के साथ आता है. यह एचडी रेडी टीवी है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1366 x 768 है. इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है. इसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है. यह A+ ग्रेड पैनल डिस्प्ले के साथ आता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 2 HDMI पोर्ट दिया गया है, जो सेट टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर्स, गेमिंग कंसोल को कनेक्ट करने में मदद करता है. इसके अलावा 2 USB पोर्ट्स दिए गए हैं, जो हार्ड ड्राइव और दूसरी यूएसबी डिवाइसेज कनेक्ट करने में मदद मिलती हैं. 

यह 24 वॉट आउटपुट के साथ आता है. इसमें डॉल्बी ऑडियो, स्टीरियो सराउंड साउंड विड बॉक्स स्पीकर्स भी दिए गए हैं. इसके साथ ही 5 साउंड मोड्स दिए गए हैं. स्मार्ट टीवी फीचर्स की बात करें तो इसमें गूगल टीवी, 2 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, गूगल अस्सिटेंट, पीसी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसके साथ ही यूट्यूब, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, जी5 ऐप्स का एक्सेस भी दिया गया है. यह टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है. यह  फ्रेमलेस डिजाइन के साथ बनाया गया है.