नई दिल्ली: iPhone 18 Pro सीरीज को कुछ ही समय पहले लॉन्च किया गया था. आज से इस सीरीज की बिक्री शुरू हो गई है. बता दें कि इन फोन्स के लिए प्री-ऑर्डर के लिए 12 सितंबर को शुरू हुए थे. ये फोन अभी उन लोगों को दिए जाएंगे, जिन्होंने ऑनलाइन या ऑफलाइन इन्हें प्री-ऑर्डर किया था. Apple लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज पर कई दिलचस्प ऑफर और कैशबैक दे रहा है.
iPhone 18 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती है. इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपये है. वहीं, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है. इसके 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 2,39,900 रुपये और 2 टीबी वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है.
iPhone 18 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये है. वहीं, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,04,900 रुपये है. इसके 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपये और 2 टीबी वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये है. दोनों iPhone ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी रंग के विकल्पों में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं.
Apple लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज के साथ कुछ दिलचस्प बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. कुछ बैंक कार्ड्स के साथ पेमेंट करने पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है. अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और SBI कार्ड के क्रेडिट कार्ड पर छूट मिल सकती है. इसके अलावा, ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर के जरिए एलिजिबल क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ट्रेड-इन प्रोग्राम के तहत 81,500 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है.
iPhone 18 Pro सीरीज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदी जा सकेगी. आप इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, एप्पल इंडिया स्टोर और अन्य जगहों से लेटेस्ट iPhone खरीद सकते हैं. इसके अलावा, नए iPhone को स्विगी, ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे क्विक कॉमर्स ऐप्स से भी खरीदा जा सकता है. वहीं, ऑफलाइन ऑफर्स की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज को Apple के अधिकृत डीलर्स, Apple स्टोर्स और क्रोमा, विजय सेल्स जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स से खरीद सकते हैं.