नई दिल्ली: Apple ने कुछ ही समय पहले iPhone 17e लॉन्च किया था. यह फोन iPhone 17 से एक वर्जन नीचे है. यह उन यूजर्स को टारगेट करता है जो आईफोन को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं. ये दोनों ही फोन ए19 चिपसेट के साथ आते हैं. वहीं, ये Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करते हैं. iPhone 17 में कई अपग्रेड शामिल हैं, जिसमें बड़ा डिस्प्ले, ज्यादा वर्सेटाइल ड्यूल-कैमरा सेटअप और बेहतर बैटरी एंड्योरेंस शामिल हैं. iPhone 17e और iPhone 17 में से कौन-सा फोन आपके लिए बेस्ट रहेगा, ये हम आपको यहां बता रहे हैं.
भारत में iPhone 17e की कीमत 64,900 रुपये है. यह इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं, इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है. यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. 11 मार्च से इसकी बिक्री एप्पल वेबसाइट समेत रिटेलर्स पर की जाएगी. वहीं, Phone 17 के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है. वहीं, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है.
iPhone 17e और iPhone 17 डिजाइन करीब-करीब एक जैसा ही है. दोनों एल्युमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक के साथ आते हैं. इन्हें डस्ट और वॉटर से बचाने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है. दोनों मॉडल्स के फ्रंट पर सेरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन दी गई है. iPhone 17e को ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन उपलब्ध कराया जाता है. iPhone 17 लैवेंडर, मिस्ट ब्लू, सेज, व्हाइट और ब्लैक फिनिश कलर में मिलता है.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 1170 x 2532 है. इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है. पीक ब्राइटनेस 800 निट्स का है. iPhone 17 की बात करें तो इसमें प्रोमोशन सपोर्ट के साथ 6.3 इंच का बड़ा सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है. यह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ भी आता है. इसकी 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
iPhone 17e और iPhone 17 दोनों में ही A19 चिपसेट दिया गया है. Apple इंटेलिजेंस और ऑन-डिवाइस AI टास्क के लिए 16-कोर न्यूरल इंजन दिया है. iPhone 17e की बात करें तो इसमें 8 जीबी दी गई है. वहीं, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है. iPhone 17 में भी 256 जीबी स्टोरेज है. यह फोन Apple के Pro मॉडल में मिलने वाले Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है. ये दोनों ही iOS 26 पर चलते हैं.
iPhone 17e के कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.6 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ सिंगल 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा मौजूद है. iPhone 17 की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम है. इसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल का है. वहीं, दूसरा भी 48 मेगापिक्सल का है. दोनों ही फोन एक्शन मोड और सिनेमैटिक वीडियो जैसे वीडियो फीचर के साथ आते हैं.
कंपनी ने दावा किया है कि iPhone 17e एक बार चार्ज करने पर 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है. इसमें 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है. यह 15W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. iPhone 17 की बात करें तो यह 30 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक की सुविधा देता है.