iPhone 16 Sale: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होने वाली है. अब ऐसा तो नहीं है कि जब तक सेल की शुरुआत नहीं होती है, तब तक आपको ऑफर्स नहीं मिलेंगे. आप अमेजन से अभी भी डील्स का लाभ ले सकते हैं. अगर आप आईफोन 16 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस समय आईफोन 16 पर कमाल का ऑफर दिया जा रहा है. चलिए जानते हैं इसे कितने कम में खरीदा जा सकता है.
iPhone 16 पर मिल रहे ये ऑफर्स: इस फोन की कीमत 79,900 रुपये है. लेकिन इस पर 12% का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 69,999 रुपये रह गई है. अगर आपको ये कीमत ज्यादा लगती है, तो आप हर महीने 3,377 रुपये EMI देकर भी इसे खरीद सकते हैं. पुराना फोन एक्सचेंज कर भी आपको 45,350 रुपये तक का ऑफर मिल जाएगा. यह इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहे ऑफर हैं.
इस फोन को तीन वेरिएंट यानी 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. इसे अल्ट्रामैरीन, ब्लैक, पिंक, टील और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा.
यह फोन 6.10 इंच की स्क्रीन के साथ आता है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1179x2556 है. यह फोन एप्पल ए18 चिपसेट से लैस है. यह तीन वेरिएंट में आता है, जिसमें 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज शामिल है. वहीं, यह फोन आईओएस 18 को सपोर्ट करता है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल है. दूसरा 12 मेगापिक्सल का सेंसर है. सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
फोन में 8 जीबी की रैम दी गई है. फोन में IP68 रेटिंग दी गई है. कनेक्टिविटी की बात करें तो यह वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.30, यूएसबी टाइप-सी, टाइप-सी हेडडफोन के साथ आता है. यह ड्यूल सिम सपोर्ट करता है.