iPhone 15 Price Drop: iPhone 16 को 10 सितंबर को लॉन्च किया जाना है. इस फोन के लॉन्च होने से हपले ही iPhone 15 सीरीज की कीमतों में गिरावट आई है. ये ऑफर अमेजन या फ्लिपकार्ट पर नहीं बल्कि विजय सेल्स पर उपलब्ध है. iPhone 15 के 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 69,690 रुपये की शुरू होती है. वैसे तो इसकी कीमत 79,900 रुपये छी लेकिन अब इस पर 10,210 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है. सिर्फ यही नहीं ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये की छूट भी दी जा रही है जिसके बाद इसकी कीमत 65,690 रुपये हो जाएगी.
iPhone 15 Plus विजय सेल्स पर 77,190 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसकी कीमत 89,900 रुपये थी. इस फोन पर 12,710 रुपये की छूट दी जा रही है. कार्ड ऑफर्स इस फोन के साथ भी दिए जा रहे हैं जिनके बाद इनकी कीमत 73,190 रुपये हो जाएगी.
iPhone 15 Pro के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,23,490 रुपये है. जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,34,900 रुपये थी. वहीं, अगर आप प्रो मॉडल खरीद रहे हैं तो दोनों बैंक कार्ड पर केवल 3,000 रुपये की छूट दी जाएगी.
iPhone 16 सीरीज जल्द ही मार्केट में लॉन्च होगी. कहा जा रहा है कि इनकी कीमत पहले से कम होगी. iPhone 16 Pro मॉडल में बड़े अपग्रेड होंगे और रेगुलर मॉडल में थोड़े बहुत चेंज होंगे. कहा जा रहा है कि iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन मौजूद होगी और iPhone 16 Pro में 6.7 इंच की स्क्रीन मौजूद होगी. इनके पतले बेजल्स और ज्यादा स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो इन्हें बेहतर ऑप्शन बनाएगी.
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max दोनों में ही 5x ऑप्टिकल जूम लेंस उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों मॉडल में वाइड-एंगल लेंस के जैसा 48 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है.