menu-icon
India Daily

Amazon Sale के स्पेशल ऑफर्स चाहिए तो आज ही बनें प्राइम मेंबर, शुरुआती कीमत 299 रुपये

Amazon ग्रेड फ्रीडम फेस्टिव सेल शुरू हो चुकी है और अभी प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव है. अगर आप सेल के स्पेशल ऑफर्स का लाभ लेना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं. इसकी कीमत 299 रुपये से शुरू होती है. इसकी सब्सक्रिप्शन डिटेल्स और बेनिफिट्स, हम आपको यहां बता रहे हैं.

India Daily Live
Amazon Sale के स्पेशल ऑफर्स चाहिए तो आज ही बनें प्राइम मेंबर, शुरुआती कीमत 299 रुपये
Courtesy: Social Media

Amazon Great Freedom Festival 2024 की शुरुआत हो चुकी है. इस सेल में यूजर्स को हर कैटेगरी पर अच्छा खासा डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा. यह सेल फिलहाल प्राइम मेंबर्स के लिए जारी है लेकिन दोपहर 12 बजे से इसे सभी यूजर्स के लिए लाइव कर दिया जाएगा. अगर आप बाकी यूजर्स से पहले स्पेशल डील्स का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी. इसके कुछ प्लान्स हैं जिन्हें आप सब्सक्राइब कर सकते हैं. 

Amazon ने Prime की शुरुआत करके रिटेल शॉपिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ा दिया है. यह फास्ट और फ्री डिलीवरी की सुविधा देता है. अगर आप अमेजन से शॉपिंग करते हैं तो आपको क्विक डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी. इसके प्लान्स 299 रुपये से शुरू होते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

Amazon Prime के सब्सक्रिप्शन प्लान: 

Amazon Prime के बेनिफिट्स: 

  • कई प्रोडक्ट्स की एक या दो दिन की डिलीवरी

  • फ्री नो-रश शिपिंग 

  • शेड्यूल डिलीवरी फ्री 

  • सेम डे फ्री डिलीवरी

  • फ्री स्टैंडर्ड डिलीवरी पर मिनिमम ऑर्डर वैल्यू की जरूरत नहीं 

  • लाइटनिंग डील्स का अर्ली एक्सेस 

  • प्राइम वीडियो का स्पेशल एक्सेस

फ्री शिपिंग और डिलीवरी:

Amazon Prime मेंबर बनने का एक फायदा यह है कि आपको लाखों प्रोडक्ट्स पर सेम डे डिलीवरी मिल जाती है. इसके अतिरिक्त, आपको ज्यादातर प्रोडक्ट्स पर दो दिन की फ्री शिपिंग की सुविधा मिलती है. 

अगर आपको ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट जल्दी नहीं चाहिए तो आप चेकआउट के समय नो रश शिपिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. Amazon डिजिटल क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं. अगर आपके पास Amazon Prime क्रेडिट कार्ड है, तो आपको इसके बजाय अपने अकाउंट में अतिरिक्त प्वाइंट मिल जाएंगे. 

फ्री प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग: 

प्राइम मेंबर के तौर पर, आपको विज्ञापनों के बिना प्राइम वीडियो का एक्सेस मिलेगा. साथ ही  अमेजन म्यूजिक का मजा फ्री में उठाया जा सकता है. 

प्राइम अर्ली एक्सेस:

हर एक्सक्लूसिव सेल का एक्सेस प्राइम यूजर्स को कुछ घंटे पहले या एक दिन पहले दिया जाएगा.