menu-icon
India Daily

Amazon Great Freedom Festival 2024 में 43100 रुपये तक की छूट पर खरीदें स्मार्टफोन्स

Amazon Great Freedom Festival 2024 सेल का आगाज हो चुकी है. अभी प्राइम मेंबर्स के लिए और दोपहर 12 बजे से सभी के लिए यह सेल जारी रहेगी. इस दौरान कई अच्छे स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है जिनके बाद फोन की कीमत काफी कम रह जाती है. 

India Daily Live
Amazon Great Freedom Festival 2024 में 43100 रुपये तक की छूट पर खरीदें स्मार्टफोन्स
Courtesy: Amazon

Amazon Great Freedom Festival 2024 सेल अब प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हो गई है. वहीं, आज दोपहर 12 बजे से यह सभी यूजर्स के लिए ओपन हो जाएगी. प्राइम सब्सक्राइबर्स के पास लोकप्रिय मोबाइल फोन, लैपटॉप, अमेजन डिवाइस समेत इलेक्ट्रॉनिक्स पर जबरदस्त ऑफर का लाभ लेने का मौका है. चाहें आपको फोन खरीदना हो या लैपटॉप, यहां से हर प्रोडक्ट को कम कीमत में ही खरीदा जा सकेगा. 

Amazon की इस 5 दिवसीय सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा फ्लैट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी शामिल हैं. अगर आप एक अच्छा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जानें टॉप 3 ऑफर्स: 

OnePlus Nord CE 4 Lite: 

सेल के दौरान Amazon पर 16,999 रुपये (बैंक और कूपन ऑफर के बाद की कीमत) पर उपलब्ध है. वैसे इस फोन की कीमत 19,999 रुपये है. आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर 18,300 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. OnePlus Nord CE 4 Lite में 50 मेगापिक्सल का Sony LTE-600 प्राइमरी कैमरा सेंसर और 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी भी दी गई है.

Apple iPhone 13: 

सेल के दौरान Amazon पर iPhone 13 को 47,799 रुपये (बैंक ऑफर सहित) में खरीदा जा सकेगा. नो-कॉस्ट ईएमआई और बंडल एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 43,100 रुपये तक की छूट मिल सकती है.

Samsung Galaxy S21 FE 5G:

सेल के दौरान Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत 24,999 रुपये (बैंक ऑफर सहित) हो गई है. इस स्मार्टफोन की कीमत 28,999 रुपये है. यह फोन स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट से लैस है. इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है. पुराने फोन को एक्सचेंज कर 26,650 रुपये तक की अतिरिक्त छूट हासिल की जा सकती है.