नई दिल्ली: भारत में ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं. आजकल स्कैमर्स कई तरीके अपना रहे हैं, जिससे वो लोगों को ठग रहे हैं. स्कैमर बैंक अधिकारी, डिलीवरी एजेंट, सरकारी अधिकारी या यहां तक कि आपके दोस्त बनकर आपके OTP, बैंक डिटेल्स, या पर्सनल जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं. ऐसे में यूजर्स को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए WhatsApp ने पांच फीचर्स पेश किए हैं.
जब कोई अनजान नंबर आपको WhatsApp पर कॉल करेगा, तो आपके फोन की घंटी नहीं बजेगी. कॉल आपकी Calls टैब में बिना आवाज के दिखाई देने लगेगी. इससे आपको अचानक आने वाले उन घबराहट भरे कॉल्स से बचने में मदद मिलेगी.
जब कोई नया या अनजान नंबर आपको मैसेज करता है, तो WhatsApp अब एक कॉन्टैक्स कार्ड दिखाता है. यह आपको बताता है कि जिस नंबर से कॉल आ रहा है वह नंबर आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव है, क्या आप दोनों एक ही ग्रुप में हैं, क्या वह किसी दूसरे देश से है, या क्या वह अकाउंट बिल्कुल नया है. यह आपको यह समझने में मदद करेगी कि आपको कॉल का जवाब देना है या नहीं.
कई लोग स्कैमर्स के कहने पर वीडियो कॉल के दौरान अपने फोन की स्क्रीन शेयर करने के बाद पैसे गंवा देते हैं. इसके बाद स्कैमर आपका OTP, पासवर्ड, या बैंकिंग ऐप्स देख सकता है. कभी भी गलती से आप किसी के साथ भी स्क्रीन शेयर न करें. इसके लिए WhatsApp क्लियर चेतावनी मैसेज देता है, जिससे आपको इसे दो बार सोचने में मदद मिलती है.
स्कैमर कभी-कभी अपने फोन पर आपके WhatsApp अकाउंट में लॉग इन करने की कोशिश करते हैं. अब, WhatsApp तुरंत आपको एक अलर्ट भेजता है जिसमें यह जानकारी होती है कि लॉग इन की कोशिश कहां से की जा रही है. अगर यह संदिग्ध लगता है, तो आप इसे तुरंत कैंसिल कर सकते हैं.
यह एक बहुत मजबूत सिक्योरिटी लॉक है. जब इसे ऑन किया जाता है, तो हर बार जब आप दोबारा लॉग इन करने या अपना नंबर फिर से वेरिफाई करने की कोशिश करते हैं, तो WhatsApp आपसे 6 अंकों का PIN कोड मांगता है. बिना इसके कोई भी आपके अकाउंट में लॉगइन नहीं कर पाएगा.