menu-icon
India Daily

Flipkart Year End Sale: 17 हजार रुपये सस्ते में खरीदें 55 इंच का बड़ा स्मार्ट टीवी, खरीदने के लिए मच गई लूट

Flipkart Year End Sale शुरू हो गई है. इस दौरान 55 इंच के बड़े टीवी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. चलिए जानते हैं इस बारे में. 

Shilpa Srivastava
Flipkart Year End Sale: 17 हजार रुपये सस्ते में खरीदें 55 इंच का बड़ा स्मार्ट टीवी, खरीदने के लिए मच गई लूट

हाइलाइट्स

  • Flipkart Year End Sale सेल शुरू
  • 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट

Flipkart पर Year End Sale का आयोजन किया गया है. यह सेल 16 दिसंबर तक चलेगी. इस दौरान कई स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी आदि अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. स्मार्ट टीवी की बात करें तो इस पर 75 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का डिस्काउंट इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. यहां से Blaupunkt का 55 इंच का टीवी 36 फीसद के फ्लैट डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. चलिए जानते हैं इस गूगल टीवी की कीमत और ऑफर्स.

Blaupunkt CyberSound G2 55 inch Ultra HD (4K) LED Smart Google TV: 
यह टीवी इसी साल लॉन्च किया गया है. इसे 4.5 यूजर रेटिंग भी मिली है. वैसे तो इसकी कीमत 46,999 रुपये लिस्ट की गई है लेकिन 36 फीसद डिस्काउंट के साथ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. HDFC बैंक कार्ड डिस्काउंट के अलावा PNB क्रेडिट कार्ड पर भी ऑफर दिया जा रहा है. इससे पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा. अगर आपके पास पुराना टीवी है तो उसे एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये तक का ऑफर मिल जाएगा. इसे EMI पर भी खरीदा जा सकेगा. इसके लिए हर महीने 5,000 रुपये देने होंगे.

क्या है खासियत: 
इस टीवी में 55 इंच का अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है. यह अल्ट्रा एचडी पैनल के साथ आता है. यह एक स्मार्ट गूगल टीवी है. साउंड के मामले में यह काफी अच्छा है क्योंकि इसमें 60 वॉट का साउंट आउटपुट दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है. इसका डिजाइन फ्रेमलेस है और यह घर के लिविंग रूम में लगा हुआ अच्छा लुक देगा. इसमें किड्स मोड और स्मार्ट कनेक्टिविटी दी गई है. इस टीवी के साथ Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar, Youtube का एक्सेस दिया जाएगा. इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है. इसकी एक्सेसरीज के साथ 6 महीने की वारंटी दी जा रही है.