Energizer Hard Case P28K Smartphone: Avenir Telecom ने Energizer ब्रांड के तहत एक ऐसा फोन लॉन्च किया है जो 28000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है. इससे यह फोन एक पावर बैंक की तरह भी काम कर सकता है. Energizer Hard Case P28K एक ब्रिक जैसा दिखाई देता है. इस टैंक की तरह बनाया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत EUR 250 (लगभग 22,000 रुपये) होगी. फोन इस साल अक्टूबर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Energizer Hard Case P28K की बैटरी: Energizer Hard Case P28K में 28000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसका स्टैंडबाय टाइम 2252 घंटे यानी करीब 94 घंटे है. टॉकटाइम की बात करें तो 122 घंटे यानी करीब 5 दिन है. बता दें कि इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. यह दावा किया गया है कि इसे पूरी तरह चार्ज होने में 1 घंटा 30 मिनट का समय लगेगा. देखा जाए तो इतनी ज्यादा बैटरी के साथ अभी तक कोई भी फोन लॉन्च नहीं किया गया है.
Energizer Hard Case P28K के फीचर्स:
इसका वजन 570 ग्राम है. फोन में प्लास्टिक मैटेरियल के साथ मजबूत बॉडी दी गई है. यह एक एंट्री-लेवल फोन है, जो मीडियाटेक MT6789 पर काम करता है. इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है. फोन में 6.78 इंच का IPS FHD डिस्प्ले दिया गया है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 64 मेगापिक्सल का है. दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है. तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है. इसमें एंड्रॉइड 14 ओएस दिया गया है.
इस फोन में IP69 रेटिंग दी गई है. यह रेटिंग प्रोटेक्शन का सबसे बेस्ट लेवल है. यह फोन को सॉलिड्स और लिक्विड्स से बचाएगा. सबसे अहम बात कि यह फोन 5G सपोर्ट नहीं करेगा.