menu-icon
India Daily

SRH vs RR: बड़े रनचेज मुकाबले में फिर फुस्स हुए अभिषेक शर्मा, शून्य पर आउट होकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

243 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को अभिषेक शर्मा से तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह फिर फ्लॉप साबित हुए. जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पहले ओवर की दूसरी गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया.

KanhaiyaaZee
SRH vs RR: बड़े रनचेज मुकाबले में फिर फुस्स हुए अभिषेक शर्मा, शून्य पर आउट होकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
Courtesy: X/@TUnlimitedd

नई दिल्ली: राजस्थान के खिलाफ आज जब हैदराबाद की टीम 243 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी, तो सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर थी. क्योंकि जिस ताबड़तोड़ अंदाज़ में वो बैटिंग करते हैं, उसको देखते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर भी छोटा लग रहा था, लेकिन इस अहम मुकाबले में एक बार फिर वो शून्य पर आउट हो गए. 

विशाल रन चेज में अभिषेक से टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन एक बार फिर उनका बल्ला खामोश रहा. हैदराबाद की टीम को उम्मीद थी कि हेड और अभिषेक की जोड़ी पॉवरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दिलाएगी, लेकिन पहले ही ओवर में लगे झटके के बाद टीम उबर नहीं पाई और टीम ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीर जुरेल के हाथों कैच कराया और वो बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए. 

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाने वाले अभिषेक का बल्ला इस साल काफी खामोश रहा है. इस साल ये 8वां मौका है, जब वो टी-20 फॉर्मेट में खेलते हुए शून्य पर आउट हुए हैं. इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी लगातार कई मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद टीम में उनके चयन पर भी सवाल खड़े हो गए थे.

न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 97 रन बनाए. वहीं ध्रुव जुरेल ने तीसरे नंबर पर उतरकर 21 गेंदों में तेज़तर्रार 50 रन जड़े. यशस्वी जायसवाल ने 29 और रियान पराग ने 26 रनों की अहम पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कीपर), हाइनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), डॉनोवन फ़रेरा, दासुन शानका, रवींद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा. 

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे.