menu-icon
India Daily

Paytm Future: इतने फेर-बदल के बीच क्या है पेटीएम का फ्यूचर, यहां जानें इस सवाल का जवाब

Paytm को लेकर यूजर्स के मन में सवाल तो बहुत है लेकिन एक बड़ा सवाल यह है कि Paytm का फ्यूचर क्या है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Paytm का फ्यूचर क्या होगा तो चलिए जानें विस्तार से...

Shilpa Srivastava
Paytm Future: इतने फेर-बदल के बीच क्या है पेटीएम का फ्यूचर, यहां जानें इस सवाल का जवाब

Paytm ऐप पहले से ही काफी लोकप्रिय रही है लेकिन कोविड के बाद से इसका इस्तेमाल घर-घर में होने लगा है. Paytm करो भीआपने भी कई बार दुकानों पर देखा-सुना होगा. लेकिन लोगों ने यह नहीं सोचा था कि इसके साथ इतनी बड़ी दिक्कत आ जाएगी. पिछले काफी समय से Paytm मुश्किलों में घिरी हुई है. पेटीएम पेमेंट बैंक बंद होने से लेकर कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा के इस्तीफे तक कई फेर-बदल देखे जा रहे हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवालों का जमावड़ा लग चुका है.

Paytm Payment Banks ने भारत में अपना ऑपरेशन 23 मई 2017 से शुरू किया था. तब से लेकर अब तक बड़ी मात्रा में यूजर्स इस सर्विस से जुड़े हैं. लेकिन अब इसे बंद करने के फैसले से यूजर्स को बड़ा धक्का लगा है. लोगों के मन में कई सवाल हैं जिसका जवाब यूजर्स ढूंढ रहे हैं. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर Paytm का फ्यूचर क्या है या फिर Paytm का क्या होगा?

Paytm का फ्यूचर क्या है: यूजर्स को पहले भी यह बताया जा चुका है कि पेटीएम पेमेंट बैंक के बंद होने से ऐसा नहीं होगा कि Paytm बंद हो जाएगा. केवल इसकी बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. जब तक यूजर के पेमेंट बैंक में पैसे रहेंगे तब तक इसका इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं, 15 मार्च की डेडलाइन के बाद न तो कोई डिपॉजिट कर पाएंगे और न ही कोई क्रेडिट ट्रांजेक्शन कर पाएंगे. हां, अगर कोई कैशबैक या रिफंड का पैसा आना है तो वो जरूर आ पाएगा. हालांकि, यूजर्स को सलाह यही दी गई है कि वो जल्द से जल्द अपना अकाउंट खाली कर दें जिससे आगे चलकर उन्हें किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े.

ऐसे में यह तो क्लियर है कि पेटीएम का फ्यूचर अधर में बिल्कुल भी नहीं है. पेटीएम चलता रहेगा और सर्विसेज इस्तेमाल की जा सकेंगी. कुछ ही समय पहले कंपनी के एक्स-फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने X पर पोस्ट करते हुए बताया था कि  29 फरवरी के बाद आपकी ऐप एकदम सही काम करती रहेगी. हर मुश्किल का समाधान होता है और हम इसी के लिए काम कर रहे हैं. पेमेंट इनोवेशन और फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए पेटीएम एक बड़ा चैलेंजर आगे भी साबित होता रहेगा.  

चलता रहेगा Paytm: 
Paytm पेमेंट बैंक बंद होने से Paytm पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसकी बाकी की सर्विसेज चलती रहेंगी. इससे बिल पेमेंट्स, रिचार्ज, Paytm QR, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीन आदि जैसे काम पहले की तरह ही किए जा सकेंगे. लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिस अकाउंट से वो पेमेंट करें वो पेमेंट बैंक न हो. अगर आपने पेमेंट के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक को लिंक किया हुआ है तो उसे चेंज करना होगा. आप किसी भी ऑथराइज्ड बैंक को एड कर सकते हैं. 

आपका पैसा पूरी तरह रहेगा सेफ:
पेटीएम बैंक में पड़े आपके पैसे को लेकर आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी. आपका पैसा बैंक के पास सेफ रहेगा. लेकिन हां, 15 मार्च के बाद न तो कोई डिपॉजिट किया जा सकेगा और न ही कोई क्रेडिट ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा. हालांकि, डेडलाइन के बाद भी आप अपना जमा पैसा कभी-भी निकाल सकते हैं. 

बता दें कि Paytm के सीईओ और फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। Paytm ने कहा है कि विजय शेखर शर्मा के इस्तीफे के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड के फ्यूचर बिजनेस के लिए बोर्ड का गठन फिर से किया जाएगा. इस बोर्ड का नेतृ्त्व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक्स चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, रिटायर्ड IAS देवेद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड IAS रजनी सेखरी सिबल द्वारा किया जाएगा.