menu-icon
India Daily

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच निशाने पर ट्रंप! व्हाइट हाउस के बाहर 30 राउंड फायरिंग

अमेरिका और ईरान के बीच अभी जंग जारी है. इसी बीच अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर हुई ताबतोड़ फायरिंग ने न केवल ट्रंप बल्कि पूरे अमेरिका  के लिए टेंशन खड़ा  कर दिया है.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर शनिवार को भारी-गोलीबारी हुई. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप खुद हाउस के अंदर मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध हमलावर ने सर्विस चेकपॉइंट पर लगभग 30 राउंड फायरिंग की. हालांकि सुरक्षा में तैनात अधिकारियों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध को भी गोली लगी, हालांकि अस्पताल ले जाते वक्त शख्स की मौत की जानकारी मिल रही है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पहली बार मारने की कोशिश नहीं की गई, इससे पहले भी कई कोशिशें की जा चुकी हैं. कुछ दिनों पहले उनकी बेटी इवांका ट्रंप को मारने की धमकी मिली थी. इस मामले में एक इराकी शख्स को गिरफ्तार किया गया  है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.