menu-icon
India Daily

अपनी गलतियों की सजा भुगत रहा पाकिस्तान? BLA के हमले ने लाई भयंकर तबाही

दूसरों को परेशान करने वाला पाकिस्तान अब खुद संकट से घिर गया है. बलूस आर्मी ने पाकिस्तान के जाफर एक्सप्रेस पर दोबारा हमला किया, जिससे देश को भारी नुकसान हुआ है.

auth-image
Shanu Sharma

आतंकवाद के जरिए दूसरों को निशाना बनाने वाला पाकिस्तान आज खुद अपनी गलतियों की सजा भुगत रहा है. पाकिस्तान के क्वेटा में रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. बलूच लिबरेशन आर्मी के मजीद ब्रिगेड ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में आत्मघाती हमला किया. इस हमले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई,  वहीं 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इसे फिदायनी हमला करार दिया गया है. 

पाकिस्तान के जाफर एक्सप्रेस पर यह कोई पहला हमला नहीं था. इससे पहले भी बलूच आर्मी द्वारा इस ट्रेन को निशाना बनाया गया था. पाकिस्तान जो पूरी दुनिया को अशांत करने की कोशिश करता रहता है, आज खुद ही शांति के लिए तरस रहा है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.