Tips To Fix Slow Smartphone: आपके साथ कई बार हुआ होगा कि फोन पर कुछ करते-करते आपका फोन बंद हो जाता होगा? या फिर फोन हैंग या लैग करता होगा? यह एक कॉमन प्रॉब्लम है जो ज्यादातर एंड्रॉइड यूजर्स के साथ आती है. इस तरह की समस्या का समाधान काफी आसान होता है बस हमें कई बार इनके बारे में पता नहीं होता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स दे रहे हैं जो आपकी इस परेशानी से निजात दिला सकते हैं.
एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं जिन्हें एडजस्ट करने या चेंज करे से फोन के हैंग होने या लैग होने की दिक्कत काफी हद तक कम हो जाती है. इसके लिए आपको क्या-क्या करना है, चलिए जानते हैं.
सबसे पहले सेटिंग में जाएं. उसके बाद स्टोरेज पर जाएं.
अपना कैश डिलीट करने के लिए, Clear Cache पर टैप करें.
वहीं, अगर किसी ऐप का कैशे क्लियर करना है तो आपको सेटिंग पर जाना होगा. फिर उस ऐप पर जाएं जिसका कैशे आप क्लियर करना चाहते हैं. फिर Clear Cache पर टैप कर दें.
कई बार स्टोरेज फुल हो जाने से भी फोन हैंग होने लगता है. इसके लिए स्टोरेज खाली करनी होगी. सबसे पहले सेटिंग पर जाएं. फिर स्टोरेज सेलेक्ट करें. इसके बाद पुरानी फोटोज, मूवी और फाइल्स को डिलीट कर दें जिसकी अब जरूरत नहीं है.
फोन के सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए. इससे आपको नई सर्विसेज भी मिलती रहती हैं और बग्स भी फिक्स हो जाते हैं.
अपने फोन को समय-समय पर रिस्टार्ट करते रहें. ऐसा करने से सिस्टम रिबूट हो जाता है और फोन भी फास्ट काम करने लगता है. इसके लिए पावर बटन को दबाकर रखें. फिर Restart पर टैप कर दें.
हमारे फोन में कई ऐसी ऐप्स होती हैं जिनका कोई इस्तेमाल नहीं होता है. ऐसी ऐप्स फोन को स्लो करती हैं. इस तरह की ऐप्स को डिलीट कर देना चाहिए.
अगर आपने स्क्रीन पर विजेट लगा रखे हैं तो फोन स्लो हो सकता है. होम स्क्रीन पर किसी भी विजेट को दबाकर रखें, फिर उसे खींचकर अनइंस्टॉल करें या उस जगह से हटा दें.
आपको यह चेक करना होगा कि कहीं आपके फोन में वायरस तो नहीं आ गया है. इसके लिए आपको एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सिस्टम स्कैन करना होगा.