menu-icon
India Daily

BSNL लाया नया Spark प्लान, 399 रुपये में 50Mbps स्पीड और फ्री कॉलिंग

BSNL ने एक किफायती प्लान पेश किया है, जिसमें 399 रुपये में यूजर्स को 50 एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड समेत फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है.

Shilpa Shrivastava
BSNL लाया नया Spark प्लान, 399 रुपये में 50Mbps स्पीड और फ्री कॉलिंग
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने किफायती रेंज में एक नया Spark प्लान पेश किया है. यह एक ब्रॉडबैंड प्लान है. इसकी कीमत 399 रुपये है. यह प्लान उन लोगों के लिए जो घर पर तेज इंटरनेट चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते. यह प्लान BSNL के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है. 

जो ग्राहक इस प्लान को लेना चाहते हैं वो BSNL सेल्फ-केयर ऐप या BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां से प्लान को एक्टिव किया जा सकेगा. इस प्लान में ग्राहक को क्या-क्या बेनिफिट मिलेंगे, चलिए जानते हैं.

399 रुपये वाले Spark प्लान में आपको क्या मिलेगा?

इस प्लान में 50 Mbps तक की स्पीड मिलेगी जो स्मूद स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास और घर में रोजाना के इस्तेमाल के लिए काफी है. इसके साथ ही 3300 जीबी हाई-स्पीड डाटा दिया जाएगा. इसके अलावा 3300 जीबी हाई-स्पीड डाटा भी दिया जा रहा है. यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. बता दें कि यह एक इंट्रोडक्टरी ऑफर है, जो पहेल 12 महीनों के लिए वैलिड रहेगा. इसके बाद मासिक चार्ज बढ़कर 499 रुपये हो जाएगा. 

BiTV Premium के साथ एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट ऑप्शन: 

BSNL केवल 151 प्रति महीना में BiTV Premium नाम का एक ऐड-ऑन भी उपलब्ध करा रहा है. इसमें यूजर्स को 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, 25 से ज्यादा पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट रहेगा जो पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज चाहते हैं. 

कॉलर नेम फीचर (CNAP) जल्द होगा पेश:

BSNL जल्द ही CNAP (Calling Name Presentation) नाम का एक नया फीचर पेश करने वाला है. इस फीचर के साथ ग्राहक अपने फोन की स्क्रीन पर कॉलर का नाम देख पाएंगे, भले ही वह नंबर उनके फोन में सेव न हो या न हो. इस फीचर की टेस्टिंग अभी कई सर्कल्स में चल रही है. इसे जल्द ही देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा. यह उन सर्विसेज जैसा ही है जो प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही दे रही हैं.

BiTV Premium के एक्स्ट्रा ऑप्शन और आने वाले CNAP फीचर के साथ, BSNL साफ तौर पर ब्रॉडबैंड मार्केट में बेहतर मुकाबला करने की कोशिश कर रहा है और ग्राहकों को उनके पैसे की पूरी वैल्यू देना चाहता है.