menu-icon
India Daily

रोजमर्रा काम में आती हैं ये एक्सेसरीज, ₹100 से कम में हो रही बिक्री

मार्केट में कई इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट आते हैं, जिनकी कीमत 100 रुपये से कम होती है. ये प्रोडक्ट उन लोगों के लिए सही रहते हैं जिनका बजट सीमित होता है.

Shilpa Shrivastava
रोजमर्रा काम में आती हैं ये एक्सेसरीज, ₹100 से कम में हो रही बिक्री
Courtesy: AI

नई दिल्ली: मार्केट में कई इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट आते हैं, जिनकी कीमत 100 रुपये से कम होती है. ये प्रोडक्ट उन लोगों के लिए सही रहते हैं जिनका बजट सीमित होता है. ये सभी प्रोडक्ट रोजमर्रा में काफी काम आते हैं. बता दें कि 100 रुपये से भी कम में, ऐसे बहुत सारे काम के एक्सेसरीज मौजूद हैं जो आप या तो खुद के लिए खरीद सकते हैं या फिर किसी को गिफ्ट कर सकते हैं. 

ये छोटे-छोटे टेक गैजेट्स कई तरह से मदद कर सकते हैं. ये स्टूडेंट और एक वर्किंग प्रोफेशनल, दोनों के लिए ही बहुत काम के हो सकते हैं. इनमें मोबाइल केबल प्रोटेक्टर्स से लेकर मोबाइल स्टैंड तक कई ऑप्शन्स मौजूद हैं.

1. मोबाइल केबल प्रोटेक्टर्स:

मोबइल केबल प्रोटेक्टर्स आज के समय में काफी जरूरी होते हैं. गर्मी के चलते चार्जिंग केबल खराब हो जाते हैं या फिर फट जाते हैं. ये प्रोटेक्टर्स फोन की केबल को लंबे समय तक सही रखने में मदद कर सकते हैं. 

2. फोल्डेबल मोबाइल स्टैंड:

ये उन लोगों के लिए गेम-चेंजर हैं जिन्हें हर समय फोन से चिपके रहना पसंद होता है. चाहें आप ऑनलाइन क्लास ले रहे हों या YouTube पर रेसिपी देखकर खाना बना रहे हैं, ये स्टैंड हर जगह काम आते हैं. 

3. USB LED लाइट:

अगर कभी पावर कट हो जाती है तो यह लाइट आपके काफी काम आ सकती है. इसे आप लैपटॉप या पावर बैंक में लगा सकते हैं. स्टूडेंट्स, घर से काम करने वाले लोग या सफर करने वाले लोगों के लिए यह गैजेट सही रहेगा. 

4. स्क्रीन क्लीनिंग किट:

चाहे फोन हो या लैपटॉप, स्क्रीन बहुत ज्यादा गंदी हो ही जाती हैं. इन पर धब्बे, धूल, तेल वाले उंगलियों के निशान छप जाते हैं, जिन्हें साफ करना मश्किल हो जाता है. इसके लिए स्क्रीन-क्लीनिंग स्प्रे और एक माइक्रोफाइबर क्लॉथ चाहिए. इससे आप स्क्रीन को साफ कर पाएंगे. 

5. ईयरफोन रखने का केस:

ईयरफोन को कई बार जेब या बैग में रखना मुश्किल हो जाता है. तार वाले ईयरफोन्स उलझ जाते हैं और फिर जल्दी खराब हो जाते हैं. ऐसे में ईयरफोन रखने वाला केस एक अच्छी एक्सेसरी बनकर उभरती है. इससे ईयरोफोन बिना उलझे सही से रखा जा सकता है.