भारत से लेकर दुनिया के हर देश में लोग टेक को एक भरोसेमंद फ्यूचर का रास्ता मानते हैं. 10वीं क्लास और कई बार उससे पहले ही बच्चे टेक की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत शुरू कर देते हैं. Meta, NVIDIA, Google, Apple, Microsoft और Amazon जैसे कंपनियों में जाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं. इन कंपनियों में नौकरी लगने के बाद लोग अपने भविष्य की चिंता छोड़ देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता. दुनिया की हर बड़ी कंपनी में हो रही लगातार छंटनी ने टेक इंडस्ट्री को मायूस कर दिया है. इसका सबसे बड़ा कारण है AI.
इस समय दुनिया के सभी देशों का फोकस AI पर टिका है. इसी चक्कर में कई लोगों की नौकरियों रोज जा रही हैं. हाल ही में Meta से 8000 लोग निकाले गए. इन निकाले गए लोगों में एक मायूस इंजीनियर ने ट्विटर पर पोस्ट किया. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद टेक इंडस्ट्री की सच्चाई, उनका दुख और आने वाले कल की चेतावनी दिखी.
I just got laid off from Meta.
Obviously it sucks to lose the income. But between the never-ending layoffs, stack ranking, etc., I'm good. Pretty convinced that when I look back at this moment a few years into the future, I'll be grateful it happened.
There's a lot I want to…— Jeremy Bernier (@jeremybernier) May 20, 2026Also Read
- जब बीच में ही हेमा मालिनी-जीतेंद्र की शादी रुकवाने पहुंच गए थे धर्मेंद्र! जानें लव ट्रायंगल की दिलचस्प स्टोरी
- AI से पूछकर कर रहे हैं अपना इलाज? अमेरिकी रिपोर्ट में सबसे बड़ा खुलासा, 'डिजिटल डॉक्टर' से उठ रहा लोगों का भरोसा
- कब तक सत्ता में रहेगी बीजेपी? Axis My India के प्रदीप गुप्ता की इस भविष्यवाणी ने मचा दी सियासी हलचल
Meta से निकाले गए इंजीनियर ने अपने पोस्ट में लिखा कि नौकरी खोना मुश्किल जरूर है लेकिन लगातार छंटनी और अंदरूनी दबावों के बीच वह मानसिक रूप से इसके लिए तैयार था. उसने Linkin Park के मशहूर गाने “In The End” का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उस गाने के बोल उसे अपनी स्थिति से जुड़े महसूस हुए. पोस्ट में उसने H1B वीजा पर काम कर रहे कर्मचारियों की चिंता भी जाहिर की. H1B वीजा वाले लोगों की नौकरी जाने के बाद उनके पास अमेरिका में नई नौकरी खोजने के लिए सिर्फ 60 दिन का समय बचता है.
Meta ने हाल ही में करीब 8000 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो कंपनी के कुल वर्कफोर्स का लगभग 10 प्रतिशत बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अब AI टेक्नोलॉजी पर अपना फोकस बढ़ा रही है.