नई दिल्ली: गर्मियां इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि लोगों को बाहर तो राहत मिल ही नहीं रही है और घर के अंदर भी पसीने से तर हो गए हैं. अगर आप इस गर्मी अपने लिए एक बढ़िया कूलर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक किफायती और बिजली बचाने वाला विकल्प बता रहे हैं. छोटे कमरों के लिए पर्सनल कूलर से लेकर बड़े कमरों के लिए पावरफुल डेजर्ट कूलर तक, 14,000 रुपये से कम कीमत में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं.
इस लिस्ट में हमने कुछ ऐसे बेहतरीन कूलर की लिस्ट दी है, जो जबरदस्त कूलिंग, शानदार फीचर्स और पैसे की पूरी कीमत देते हैं. चाहे आपको अपने बेडरूम के लिए कूलर चाहिए हो या लिविंग रूम के लिए, ये कूलर आपके घर को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने के लिए ही डिजाइन किए गए हैं.
इसकी कीमत 8,999 रुपये है. 100 लीटर की क्षमता वाला यह कूलर पूरे कमरे में ठंडी हवा फेंकता है. इसके अडवांस्ड हनीकॉम्ब पैड और i-Pure फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी साफ हवा सुनिश्चित करते हैं, जबकि टर्बो फैन और शक्तिशाली ब्लोअर लगातार हवा का बहाव बनाए रखते हैं. इन्वर्टर के साथ चलने की सुविधा और बिजली बचाने वाले ऑपरेशन के कारण, बिजली जाने पर भी ये भरोसेमंद बने रहते हैं. इसमें आइस चैंबर दिया गया है.
इसकी कीमत 11,669 रुपये है. 72 लीटर की पानी की टंकी और हनीकॉम्ब कूलिंग पैड लगातार हवा के फ्लो और बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं. इस कूलर के साथ एक रिमोट कंट्रोल भी आता है जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है. इसके साथ ही बिजली बचाने के लिए ईको कूल मोड भी मौजूद है. इन्वर्टर के साथ चलने की सुविधा दी गई है, जिससे बिना बिजली भी आपको ठंडी हवा मिलती रहेगी.
इसकी कीमत 13,949 रुपये है. इसे 100 लीटर क्षमता के साथ उपलब्ध कराया गया है. इसमें हाई-डेंसिटी वाले हनीकॉम्ब पैड लगे हैं जो असरदार कूलिंग सुनिश्चित करते हैं. वहीं, इसमें चौड़े एंगल दिए गए हैं, जो एयर थ्रो बढ़िया देते हैं. ऑटो स्विंग और 4-वे एयर डिफ्लेक्शन जैसी खूबियां दी गई हैं. इसमें लगा इन-बिल्ट ह्यूमिडिटी कंट्रोलर आराम के स्तर को और बढ़ाता है.
इसकी कीमत 11,870 रुपये है. यह कूलर 185 वॉट बिजली की खपत पर भी बहुत अच्छे से काम करता है. यह अपने बड़े कूलिंग पैड सिस्टम और पंखे के सिस्टम की मदद से बेहतर कूलिंग देता है. बता दें कि इसमें पानी भरने का सिस्टम ऐसा है कि इसे इस्तेमाल करने में बहुत कम मेहनत लगती है. इसके साथ ही इसे इधर-उधर मूव करने के लिए ट्रॉली भी मिलती है.
इसकी कीमत 13,650 रुपये है. इसका टैंक 80 लीटर क्षमता के साथ आता है. यह पूरे कमरे में ठंडी हवा भर देता है. इस प्रोडक्ट का 2-इन-1 कन्वर्टिबल डिजाइन यूजर्स को इसे कम जगह में रखने की सुविधा देता है. इसके साथ ही इसे एक साइड टेबल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें 5 फैन वाला मेटल ब्लेड पंखा और डबल बॉल बेयरिंग मोटर लगी है.