menu-icon
India Daily

"मुझे बोझ महसूस…" 8000 लोगों को नौकरी से निकालने के बाद छलका मार्क जुकरबर्ग का दर्द

मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में करीब 8,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया था. अब एक रिपोर्ट के अनुसार, जुकरबर्ग ने इस फैसले के पीछे का कारण बताया है.

Shilpa Shrivastava
Courtesy: AI

नई दिल्ली: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के पेरेंट कंपनी Meta ने कुछ ही समय पहले करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की है. बता दें यह आंकड़ा दुनियाभर के के कुल कर्मचारियों का 10% हिस्सा है. यह छटनी क्यों की गई, इसका अभी तक सामने नहीं आया था, लेकिन अब कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के इस फैसले के पीछे का कारण सामने आ गया है. दरअसल, कंपनी AI पर फोकस करना चाहती है. वह कंपनी के पैसे और ध्यान को एडवांस AI तकनीक बनाने की ओर मोड़ रहे हैं.

रिपोर्टों के अनुसार, कर्मचारियों को सुबह ही नौकरी से निकाले जाने का मेल मिलना शुरू हो गया था. इस छंटनी के बारे में सिंगापुर के कर्मचारियों को सबसे पहले बताया गया. छंटनी के साथ-साथ, मेटा ने उस योजना को भी कैंसिल कर दिया जिसमें 6000 नए लोगों को नौकरी पर रखने की बात चल रही थी. इसके अलावा कंपनी करीब 7000 मौजूदा कर्मचारियों को एआई-संबंधित रोल्स में ट्रांसफर कर रही है. 

मार्क जुकरबर्ग ने दिया कर्मचारियों को मैसेज:

एक रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों के लिए मैसेज दिया है. उन्होंने इस छंटनी को लेकर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने आपकी कंपनी के लिए इतनी मेहनत की है, उन्हें अलविदा कहना बेहद ही मुश्किल है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "मैं इस बात का बोझ महसूस करता हूं." 

जुकरबर्ग ने उन कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया जो कंपनी छोड़ रहे हैं. इसके साथ ही कर्मचारियों से पहले ठीक बात न करने की माफी भी मांगी. इसके साथ ही उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि इस साल कोई और बड़ी छंटनी नहीं होगी. उन्होंने आगे कहा कि Meta उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है जो टेक्नोलॉजी के फ्यूचर को बेहतर बनाना चाहती है और आकार दे सकती है. उनका बड़ा सपना दुनिया भर के लोगों को पर्सनल सुपरइंटेलिजेंट देना है. 

मेटा AI पर कर रही भारी निवेश:

कंपनी अब AI पर भारी मात्रा में पैसा खर्च कर रही है. कंपनी ने उम्मीद जताई है कि वो इस साल बिल्डिंग्स, सर्वरों और AI बुनियादी ढांचे पर 125 बिलियन डॉलर से 145 बिलियन डॉलर के बीच खर्च करेगी. बता दें कि यह पिछले साल खर्च की गई राशि से दोगुने से भी ज्यादा है.