menu-icon
India Daily

Apple का सबसे पतला फोन iPhone Air लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iPhone Air Launched: Apple ने आखिरकार अपने पहले iPhone Air से पर्दा उठा दिया. यह एक बिल्कुल नया मॉडल है, जो पिछले साल के iPhone 16 Plus की जगह लेगा.

Shilpa Shrivastava
Apple का सबसे पतला फोन iPhone Air लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Courtesy: Apple

iPhone Air Launched: एप्पल ने आखिरकार अपने पहले आईफोन एयर से पर्दा उठा दिया. यह एक बिल्कुल नया मॉडल है, जो पिछले साल के आईफोन 16 प्लस की जगह लेगा. इसमें आईफोन 17 सीरीज के सभी फीचर्स मौजूद होंगे. इस नए फोन को बेहद ही पतली प्रोफाइल के साथ लॉन्च किया गया है. यह अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग के गैलेक्सी एस25 एज को टक्कर देता है.

आईफोन एयर की कीमत और उपलब्धता: इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $999 (लगभग ₹88100) है. यह 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज के साथ भी उपलब्ध है. यह हैंडसेट चार कलर्स में भी आएगा, जिसमें स्काई ब्लू, लाइट गोल्ड, क्लाउड व्हाइट और स्पेस ब्लैक शामिल है.

आईफोन एयर की कीमत ₹1,19,900 से शुरू होती है. बेस वेरिएंट की कीमत ₹1,19,900 है, जबकि 512 जीबी और 1 टीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः ₹1,39,900 और ₹1,59,900 है. इसे 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. आईफोन एयर की डिलीवरी 19 सितंबर से शुरू होगी.

आईफोन एयर के फीचर्स: 

यह ई-सिम ओनली हैंडसेट है. यह आईओएस 26 पर काम करता है. इसमें 6.5 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 3000 निट्स है. बाकी के आईफोन 17 मॉडल की तरह, आईफोन एयर भी इस्तेमाल के आधार पर 10-120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के बीच काम कर सकता है.

एप्पल का दावा है कि आईफोन एयर अब तक का उसका सबसे पतला आईफोन मॉडल है. यह 5.6 मिमी मोटाई के साथ आता है. कहा जाता है कि यह 80 प्रतिशत रीसाइकल्ड टाइटेनियम मैटेरियल से बना है. यह पहली बार है, जब फोन के आगे और पीछे सिरेमिक शील्ड 2 दी गई है. आईफोन एयर को दरारों के प्रति चार गुना ज्यादा रेस्सिटेंट है. 

आईफोन एयर में ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6 कोर सीपीयू, 6 कोर जीपीयू और 16 कोर न्यूरल इंजल शामिल है. इसमें सेकेंड जनरेशन के साथ डायनेमिक कैशिंग फीचर दिया गया है. यह एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को भी सपोर्ट करता है.

इसमें एप्पल का नया एन1 चिप भी है, जो वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6 और थ्रेड क्षमताओं को पावर देता है. इसके अलावा, इसमें एक नया सी1एक्स मॉडेम भी है जो दोगुनी तेजी से नेटवर्किंग स्पीड देता है. कैमरा की बात केरं तो इसमें 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन कैमरा दिया गया है. इसमें सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, एफ/1.6 अपर्चर और 2 एक्स टेलीफोटो क्षमताएं दी गई होंगी. इसके साथ ही 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है. इसमें एक बार चार्ज करने पर 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक शामिल है. यह फोन 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है.