नई दिल्ली: अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 को लेकर खरीदारों के बीच उत्साह बढ़ने लगा है. यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है. इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, घरेलू उपकरण और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर बड़ी छूट मिलने की संभावना है. अमेजन की यह सेल फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale 2026 के साथ साथ कम्पीट करेगी. बता दें कि दोनों कंपनियां हर साल त्योहारी सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग ऑफर और छूट देती हैं.
अमेजन ने अपनी सेल के लिए फोन की कई श्रेणियां दिखानी शुरू कर दी हैं. अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R, iQOO 15R, Xiaomi 17, Vivo X300 FE, OnePlus 15, Oppo Reno 16, OnePlus 13s और Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसे फोन शामिल हैं. इनमें से कुछ फोन पर सीधे कीमत में कमी मिल सकती है, जबकि कुछ पर बैंक ऑफर, कैशबैक या पुराने फोन के बदले मिलने वाली अतिरिक्त छूट का फायदा मिल सकता है.
अमेजन सेल में प्रीमियम कैटेगरी के कई फोन भी कम कीमत में उपलब्ध हो सकते हैं. इस लिस्ट में OnePlus Nord CE 6, Samsung Galaxy A56, iQOO Z11, OnePlus Nord 6, Oppo Reno 15, Redmi Turbo 5, Tecno Camon 50 Ultra, Oppo Reno 16c, Vivo S2 और Redmi Note 15 Pro+ जैसे मॉडल शामिल हैं. मिड-रेंज फोन खरीदने वालों के लिए भी कई विकल्प रखे गए हैं. इनमें OnePlus Nord CE 6 Lite, Samsung Galaxy M47, Redmi Note 17, Realme Narzo 100x 5G, Samsung Galaxy A17, Redmi Note 15 और Oppo A6x 5G जैसे फोन शामिल हैं.
अगर आपका बजट कम है तो सेल में Samsung Galaxy M17e, OnePlus N6x, Redmi 15C, iQOO Z11 Lite और Samsung Galaxy M17 5G जैसे फोन पर छूट मिलने की उम्मीद है. इससे बजट और मिड-रेंज फोन खरीदने वालों को भी त्योहारी सीजन में नया स्मार्टफोन लेने का मौका मिल सकता है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, सेल के दौरान iPhone 16 की प्रभावी कीमत 70,000 रुपये से कम हो सकती है. फिलहाल इसकी कीमत 89,999 रुपये बताई जा रही है. यानी ऑफर के जरिए करीब 20,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि बताई जा रही प्रभावी कीमत में बैंक छूट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल हो सकते हैं. इसलिए वास्तविक कीमत फोन खरीदते समय लागू होने वाले ऑफर पर निर्भर करेगी.
अमेजन ने सेल के लिए SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए 10 फीसदी तत्काल छूट देने की जानकारी दी है. यह छूट ईएमआई लेनदेन पर भी लागू होने की बात कही गई है.