menu-icon
India Daily

भारत में बने हैं ये 8 Humanoid Robots, काम जानकर रह जाएंगे हक्के-भक्के

Humanoid Robots: क्या आप जानते हैं कि भारत में किनते ह्यूमेनॉइड रोबोट हैं? अगर नहं जानते हैं तो यहां हम आपको इनके बारे में बता रहे हैं. इनके नाम सुनकर और फीचर्स जानकर आप भी चौंक जाएंगे. ये सभी मदद करने के लिए बनाए गए हैं जिनके जरिए काम आसान हो जाता है. 

India Daily Live
भारत में बने हैं ये 8 Humanoid Robots, काम जानकर रह जाएंगे हक्के-भक्के
Courtesy: Canva

Humanoid Robots: मानव जैसे दिखने वाले रोबोट आजकल भारत में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के मामले में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. कुछ समय पहले IFR की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि रोबोट की अनुमानित बिक्री में 27% है. इसके साथ भारत को दुनिया में रोबोटिक ऑटोमेशन अपनाने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन जाता है. 

क्या आप जानते हैं कि भारत में कितने ह्यूमनॉइड रोबोट्स हैं? अगर नहीं जानते हैं, तो यहां हम आपको भारत में बने कुछ ऐसे ही रोबोट्स के बारे में बता रहे हैं जिनका नाम देख आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. 

Anushka: 

शुरुआती दौर में इसे लोगों का वेलकम करने और जानकारी देने के लिए डिजाइन किया गया है. अनुष्का में एक मास्टर-स्लेव सिस्टम को इंटीग्रेट किया है. यह 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में प्रश्नों को समझकर उसका जवाब दे सकती है. इसका हाई-रेजोल्यूशन, 30 मेगापिक्सल कैमरा और 10 मीटर की दूरी से फेस आइडेंटिफिकेशन की अनुमति मिलती है. 

KEMPA:

बेंगलुरू एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर-असिस्टेंट ह्यूमन-लाइक रोबोट KEMPA इंग्लिश और कन्नड़ में आपके सवालों का जवाब दे सकता है. इसे एयरपोर्ट इंफॉर्मेशन देने के लिए बनाया गया है. यह फ्लाइट्स, चेक-इन और नॉर्मल बातचीत कर सकता है. 

Mitra: 

इसे बेंगलुरू स्थित स्टार्टअप इन वेंटो रोबोटिक्स द्वारा बनाया गया है और यह 5 फुट लंबा है. इसे फाइबर ग्लास से तैयार किया गया है. यह आपसे बातचीत कर सकता है और फेस आइडेंटिफिकेशन कर सकता है. इसे ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2020 के दौरान पेश किया गया है. 

Manav: 

यह भारत का पहला 3D-प्रिंटेड मानव जैसा रोबोट है. इसे A-SET ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित किया गया है. इसमें साउंड प्रोसेसिंग कैपेबिलिटी हैं. इसे रिसर्च के लिए डेवलप किया गया है. यह पुश-अप, हेडस्टैंड और यहां तक कि फुटबॉल खेलने जैसी एक्टिविटी भी कर सकता है. यह वाई-फाई और ब्लूटूथ से कनेक्ट हो जाता है और इसमें रिचार्जेबल लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में एक घंटे तक साथ दे सकती है. 

RADA:

इंडियन एयरलाइन विस्तारा ने RADA को पेश किया था. यह एक AI-आधारित रोबोट है जिसे आसान कामों के लिए बनाया गया है. यह यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात किया गया है. RADA 360 डिग्री घूमता है और इसमें बातचीत के लिए तीन बिल्ट-इन कैमरे हैं.

Indro: 

Indro सबसे लंबा भारतीय रोबोट है, जिसे एल्युमिनियम, लकड़ी, कार्डबोर्ड और प्लास्टिक जैसी कम लागत वाले मैटेरियल से बनाया गया है. इसका नाम इन्द्र देवता के नाम पर रखा गया है. इसे एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और डोमेस्टिक कामों के लिए किया जा सकता है.

IRA:

HDFC बैंकों में इसे तैनात किया गया है. IRA कोच्चि स्थित स्टार्टअप असिमोव रोबोटिक्स ने बनाया है. यह एक व्हाइट ह्यूमनॉइड रोबोट है. इसे ब्रांच कर्मचारियों की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है. 

Robocop: 

हैदराबाद स्थित स्टार्टअप एच-बॉट्स रोबोटिक्स ने इसे बनाया है. इस रोबोकॉप को कानून बनाए रखने और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह कैमरों और कई सेंसर से लैस है. यह पब्लिक प्लेसेज की सुरक्षा करता है. साथ ही सिक्योरिटी थ्रेट्स जैसे बम विस्फोट आदि को भी संभाल सकता है.