menu-icon
India Daily

Apple के प्रीमियम फीचर के साथ लॉन्च होगा iPhone SE 4, कीमत भी होगी कम!

iPhone SE 4: सितंबर महीने में आईफोन 16 को लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन में एप्पल इंटेलिजेंस फीचर दिए जाने की उम्मीद है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि यह फीचर iPhone SE 4 में भी दिया जा सकता है और यह फोन बजट कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

India Daily Live
Apple के प्रीमियम फीचर के साथ लॉन्च होगा iPhone SE 4, कीमत भी होगी कम!
Courtesy: Canva

iPhone SE 4: अक्टूबर महीने तक iPhone में Apple इंटेलिजेंस फीचर आने की उम्मीद है. अब तक, Apple ने इस फीचर को बीटा वर्जन में ही जारी किया है. टेस्टिंग के लिए अभी कुछ ही फीचर्स जारी किए हैं. हालांकि, इन फीचर्स को एक्सेस करने के लिए iPhone 15 Pro या iPhone 15 Pro Max की जरूरत है. इससे पहले कहा गया था कि इन फीचर्स का इस्तेमाल iPhone 16 सीरीज में ही किया जाएगा. लेकिन, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क गुरमन ने कहा कि अपकमिंग इन-लाइन iPhone SE भी इन फीचर्स को सपोर्ट कर सकता है. इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. 

ऐसा माना जा रहा है कि Apple इंटेलिजेंस के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी होगी. iPhone SE एक बजट फोन है लेकिन अगर इसमें ये फीचर दिया जाता है तो कीमत थोड़ी सी बढ़ सकती है. iPhone SE 4 को लेकर अनुमान लगाया गया था कि इसका डिजाइन iPhone 14 जैसा होगा. हालांकि, नई रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें iPhone 16 जैसा ही डिजाइन हो सकता है. किफायती SE मॉडल के लिए लेटेस्ट रियर चेसिस डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है. 

सस्ता मिल रहा iPhone SE 4: 

iPhone SE 4 को एक नया लुक मिल सकता है. नई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह काफी हद तक iPhone 16 की तरह ही दिखाई देगा. अगर ऐसा होता है तो यह कदम बजट यूजर्स का काफी पसंद आ सकता है. अगर यूजर्स को कंपनी का प्रीमियम फीचर और प्रीमियम लुक सस्ते फोन में मिल जाए तो इससे बढ़िया और क्या हो सकता है. 

iPhone 16 सीरीज में हो सकते हैं ये फीचर्स: 

iPhone 16 Pro Max की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की स्क्रीन दी गई होगी. वहीं, iPhone 16 Pro में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है. दोनों वेरिएंट पतले बेजल और ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ पेश किए जा सकते हैं. इसके अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट भी दिए जाने की उम्मीद है. इन दोनों ही मॉडल्स में 5x ऑप्टिकल जूम लेंस दिया जा सकता है. साथ ही 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है.