योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार माना जाता है, और इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देहरादून में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयार है. योग दिवस के अवसर पर शहर में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं और विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं.
योग दिवस को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए इसे लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई थी. बैठक में संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए थे ताकि सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय और सुव्यवस्थित योजना के साथ पूरी की जाएं.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून से देहरादून के पुलिस लाइन, रेसकोर्स परिसर में ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है. इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों को योग और फिटनेस के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. दौड़ का मार्ग त्यागी रोड से होकर पुनः पुलिस मैदान तक निर्धारित किया गया है.
LIVE: देहरादून में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'रन फॉर योग' कार्यक्रम
https://t.co/1IkEH3P2lp— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 19, 2026Also Read
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर सौरभ थपलियाल, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होने वाले हैं. इसके अलावा करीब 770 से ज्यादा प्रतिभागियों के भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के तहत 21 जून को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया जाएगा. इस दौरान कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग सत्र संचालित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
प्रशासन ने योग दिवस को और अधिक व्यापक बनाने के लिए जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों लाखामंडल और हनोल में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है. इससे योग के संदेश को दूर दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.
प्रशासन ने सभी नागरिकों से ‘रन फॉर योग’ और योग दिवस के अन्य कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. अधिकारियों का मानना है कि जनसहभागिता से ही योग दिवस का उद्देश्य सफल होगा और अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे.